
स्लो चलता है आपको फोन में Internet? ये हो सकती हैं वजहें, इस तरह से बढ़ाएं स्पीड
AajTak
How to Boost Internet Speed: आपके फोन में भी स्लो है इंटरनेट स्पीड? इसके लिए आपको कुछ सेटिंग और चीजों को चेक करना होगा. आप आसानी से ही घर पर अपने फोन की स्पीड को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.
एक स्मार्टफोन के लिए इंटरनेट उतना ही जरूरी है, जितना की आईफोन यूजर के चार्जर. इंटरनेट हो और उसकी Internet Speed स्लो हो, ये तो किसी चीज के ना होने से भी बुरा एक्सपीरियंस है. यानी हम किसी सर्विस के लिए भुगतान करें और उस सर्विस को यूज नहीं कर पाएं.
वैसे तो स्लो इंटरनेट की कई वजहें होती हैं. मसलन खराब नेटवर्क या फिर वीक सिग्नल या फोन की गलत सेटिंग. मगर कुछ चीजों का ध्यान रखकर हम अपने स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं. आइए जनते हैं इसके लिए आपको क्या कुछ करना होगा.
स्लो इंटरनेट की कई वजह हो सकती हैं. अगर आपने बहुत ज्यादा ऐप्स को एक्टिव रखा होगा, तो इसका असर इंटरनेट स्पीड पर पड़ता है. ज्यादा ऐप्स का मतलब है ज्यादा इंटरनेट यूज और इससे आपकी स्पीड स्लो हो जाएगी.
शायद आपके स्लो Internet Speed की यह एक वजह हो. इससे आप आसानी से बच सकते हैं. बेहतर होगा आप सिर्फ जरूरी ऐप्स को ही एक्टिव रखें.
कई बार स्लो इंटरनेट की वजह वीक कनेक्शन होता है. मान लीजिए आप किसी ऐसे एरिया में हैं जहां टेलीकॉम टॉवर कम हैं और लोग ज्यादा. ऐसी जगहों पर निश्चित रूप से आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिलेगी.
समय-समय पर आपको अपनी Cache फाइल्स को क्लियर करते रहना चाहिए. इससे फोन का स्टोरेज तो भरता है ही. इंटरनेट स्पीड भी स्लो होती है. दरअसल, जितनी बार आप किसी वेबसाइट को ओपन करते हैं. आपके फोन में वह थोड़ा डेटा स्टोर कर लेती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










