
स्लिम बॉडी के लिए लड़की ने खाना छोड़ा, सूखकर हुई कांटा!
AajTak
Woman Slimness Obsession: एक युवती ने बिना सोचे-समझे सालभर में 40 किलो वजन घटा डाला. लेकिन बाद में उसकी जो हालत हुई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. स्लिम होने के चक्कर में महिला सूखकर कांटा हो गई.
Woman Weight Loss: बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. डाइट, एक्सरसाइज, सप्लीमेंट, योग आदि इसमें शामिल हैं. वहीं, कुछ लोग खाना ना खाकर या कम खाकर वजन कम करने की कोशिश करते हैं. एक लड़की ने भी ऐसा ही किया और बिना सोचे-समझे सालभर में 40 किलो वजन घटा डाला. लेकिन बाद में उसकी जो हालत हुई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. स्लिम होने के चक्कर में लड़की सूखकर कांटा हो गई.
दरअसल, 30 साल की इस लड़की ने वजन कम करने की सनक में बच्चे की डिलीवरी होते ही डाइटिंग शुरू कर दी. सालभर के अंदर उसने अपना वजन 65 किलो से घटाकर 25 किलो कर लिया.
चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लड़की चीन के हेबेई प्रांत की रहने वाली है. उसकी लंबाई 165 सेंटी मीटर है. लड़की ने सालभर पहले अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. उस वक्त उसका वजन 65 किलो तक पहुंच गया था. जिसके बाद लड़की बिना डॉक्टर की सलाह लिए सालभर तक एक्सट्रीम डाइटिंग करती रही. इस वजह से उसे ईटिंग डिसऑर्डर (Anorexia Nervosa) हो गया.
साल भर में अपना वजन 40 किलो घटा लिया
भले ही लड़की ने साल भर में अपना वजन 40 किलो घटा लिया, लेकिन उसे तमाम तरह की फिजिकल और मेंटल समस्याएं होने लगीं. उसकी हालत इतनी खराब हुई कि उसे मजबूरन डॉक्टर के पास जाना पड़ा. जब लड़की डॉक्टरों के पास पहुंची, तो उसका वजन सिर्फ 25 किलोग्राम निकला. ये देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए.
गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर से हुई पीड़ित

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










