
स्लिम और गोरी नहीं होने पर शख्स ने पत्नी को छोड़ा, गर्लफ्रेंड से करता था तुलना
AajTak
23 वर्षीय महिला शनिवार को पुलिस थाने पहुंची और कहा कि उसके पति ने उसे पीटा और त्याग दिया क्योंकि वो मोटी, काली और बदसूरत है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक युवती की शादी साल 2008 में हुई थी. महिला ने कहा कि उसका पति और ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही परेशान करने लगे थे.
गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी को महज इसलिए छोड़ दिया क्योंकि कथित तौर पर वो मोटी, सांवली और बदसूरत थी. मामला घाटलोदिया इलाके का है जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो गोरी, स्लिम और खूबसूरत नहीं है इसलिए उसके पति ने उसे छोड़ दिया. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) 23 वर्षीय महिला शनिवार को पुलिस थाने पहुंची और कहा कि उसके पति ने उसे पीटा और छोड़ दिया क्योंकि वो मोटी, काली और बदसूरत है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक युवती की शादी साल 2008 में हुई थी. महिला ने कहा कि उसका पति और ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही परेशान करने लगे थे. पीड़ित महिला ने कहा कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने उससे और उसके माता-पिता से दहेज की मांग शुरू कर दी. उसके माता-पिता उन्हें पैसे देने में असमर्थ थे, उसके बाद ससुराल वाले और पति ने उसे छोटी-छोटी बातों पर पीटना शुरू कर दिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










