
स्याही वाली उंगली दिखाकर करिए प्रीमियम कोच में यात्रा... वोटिंग बढ़ाने के लिए NCRTC की पहल
AajTak
वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद और मोदी नगर नॉर्थ के बीच 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हैं. इस सेक्शन में आठ स्टेशन हैं, जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं.
संसदीय चुनाव 2024 में मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद क्षेत्र के मतदाताओं के लिए एक अभियान शुरू किया है. इस जागरूकता अभियान में मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस क्षेत्र में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है. मतदान करने वाले यात्री स्टैंडर्ड टिकट में भी प्रीमियम कोच में यात्रा कर पाएंगे.
यह नागरिकों को चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए संलग्न करने और सशक्त बनाने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ECI) की विभिन्न पहलों के अनुरूप है. इस अभियान के तहत जो यात्री अपना वोट डालेंगे, वो ही इस खास ऑफर का लाभ उठाने के लिए योग्य होंगे. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म लेवल पर बने प्रीमियम लाउंज के एएफसी गेट पर मौजूद स्टाफ को अपनी मतदान इंक लगी हुई उंगली दिखानी होगी.
एक प्रीमियम और पांच स्टैंडर्ड कोच
इसके बाद स्टाफ उन्हें प्रीमियम लाउंज में प्रवेश करवा देगा और इसके बाद यात्री सीधे नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर कर सकेंगे. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 'आरआरटीएस कनेक्ट ऐप' से स्टैंडर्ड कोच की टिकट खरीदनी होगी. इसके आधार पर ही वे प्रीमियम कोच में यात्रा के पात्र होंगे. नमो भारत ट्रेन में छह कोच हैं, जिनमें एक कोच प्रीमियम कोच है जबकि अन्य पांच कोच स्टैंडर्ड कोच हैं.
ECI का 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' अभियान
आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ईसीआई के 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व' अभियान के अनुरूप, यह पहल चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के महत्व पर प्रकाश डालकर यात्रियों के बीच सामुदायिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करने का प्रयास है. एनसीआरटीसी यात्रियों को नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम कोच की बढ़ी हुई आराम और सुविधा का आनंद लेने का मौका दे रहा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







