
स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निशानेबाज वर्तिका सिंह की याचिका खारिज की
AajTak
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि की शिकायत खारिज करने के सांसद/विधायक अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि की शिकायत खारिज करने के सांसद/विधायक अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा कि पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यदि वादी को कांग्रेस पार्टी अथवा 'गांधी परिवार' से जुड़ा हुआ कहा गया तो ये उनकी मानहानि नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'मैदान तुम चुनो, कार्यकर्ता हम चुनेंगे...', स्मृति ईरानी की राहुल गांधी को खुली चुनौती
निचली अदालत ने 21 अक्टूबर 2022 को खारिज किया था यह आदेश न्यायमूर्ति फैज आलम खान की पीठ ने वर्तिका सिंह की याचिका पर पारित किया. यह आदेश पांच मार्च को पारित किया गया और सोमवार को अपलोड हुआ. याची ने स्मृति ईरानी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए, सुल्तानपुर की सांसद/विधायक अदालत में आपराधिक वाद दायर किया था जिसे निचली अदालत ने 21 अक्टूबर 2022 को खारिज कर दिया था.
याचिककर्ता को कांग्रेस पार्टी का प्यादा कहा था याची ने निचली अदालत के उक्त आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी. सिंह का आरोप था कि जब पत्रकारों ने ईरानी से याचिकाकर्ता द्वारा उनके निजी सचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने याचिककर्ता को कांग्रेस पार्टी का प्यादा और गांधी परिवार से सीधा संबंध रखने वाला बताया.
पीठ ने पत्रकारों के साथ स्मृति ईरानी की इस पूरी बातचीत को उद्धत करते हुए कहा कि उन्होंने प्रश्न का जवाब देने से पूर्व दूसरे मामलों पर बात की और इस दौरान याची का नाम भी नहीं लिया. हाई कोर्ट ने कहा कि जब याची के सम्बंध में पूछा गया तब ही उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस पार्टी से संबंध हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है.
पीठ ने पाया कि याची के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं. अदालत ने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी के बयानों को यदि देखा जाए तो वह एक राजनीतिक दल की आलोचना कर रही थीं और याची की मानहानि करने का उनका कोई आशय नहीं था.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











