
स्मृति ईरानी का 11 महीने बाद अमेठी पहुंचना क्या कहलाता है?
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी 11 महीने बाद अमेठी पहुंचीं तो लोगों को काफी हैरानी हुई. लोगों के मन में जो सवाल था, जुबां पर आ गया. पूछ बैठे फिर कब आना होगा. सवाल है कि क्या स्मृति ईरानी ने फिर से अमेठी का रुख किया है?
आम चुनाव से पहले की बात है. अमेठी में स्मृति ईरानी का घर बन कर तैयार हो गया था. गौरीगंज के के मेदन मवई गांव में 22 फरवरी, 2024 को परंपरागत तरीके से पूजा पाठ के बाद गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ, और स्मृति ईरानी बोलीं - अब यहीं रहूंगी. घर बन जाने के बाद स्मृति ईरानी वोटर भी बन गईं. बूथ संख्या 347 की वोटर लिस्ट में नाम भी शुमार हो गया.
अपनी तरफ से स्मृति ईरानी ने सारी तैयारियां कर ली थी. सब कुछ पक्का कर लिया था. सब सुनिश्चित. लेकिन, सोचा हुआ होता कहां है? कहीं न कहीं एक छोटी सी चूक हो जाती है, और कुछ और ही हो जाता है. अमेठी में भी वही हुआ. पांच साल पहले जो राहुल गांधी के साथ हुआ था, स्मृति ईरानी के साथ भी हो गया. जैसे 2019 में राहुल गांधी चुनाव हार गये थे, 2024 में स्मृति ईरानी हार गईं.
स्मृति ईरानी की हार भी काफी तकलीफदेह थी. अगर राहुल गांधी स्मृति ईरानी को हराये होते, तो उतना दुख नहीं होता. क्योंकि 2014 में तो राहुल गांधी से चुनाव हार ही गई थीं. 10 साल बाद उसी चुनाव मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को शिकस्त दे डाली.
हार के बाद तो राहुल गांधी ने भी अमेठी को लेकर बेरुखी दिखाई थी. लेकिन, स्मृति ईरानी के मुकाबले वक्त का फासला कम दर्ज किया गया. राहुल गांधी तो डेढ़ महीने में ही अमेठी लौटे थे, स्मृति ईरानी ने तो 11 महीने से ज्यादा टाइम लगा दिया. राहुल गांधी 10 जुलाई, 2019 को कुछ देर के लिए अमेठी गये थे.
26 मई, 2024 को अहिल्या बाई होल्कर जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची थीं. मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी बोलीं, बहनों का काम होता है घर गढ़ना, और भाइयों का काम होता है घर की सुरक्षा करना. स्मृति ईरानी को भी मालूम था कि लोगों के मन में क्या चल रहा होगा, लिहाजा पहले से ही सोच कर आई थीं. बोलीं, मैं 11 महीने बाद जरूरी लौटी हूं, लेकिन मेरा नाता टूटा ही कब था.
चुनावी हार के बाद पहला दौरा, लेकिन अंदाज अलग

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









