
'स्मार्ट जोड़ी' के मंच पर राहुल महाजन हुए इमोशनल, पिता को दी श्रद्धांजलि
AajTak
राहुल महाजन का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. वे अपनी मैरिज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का प्रोमो है. वीडियो में राहुल नतालिया को गले लगाते और उनके साथ अपनी सक्सेसफुल मैरिज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.
टीवी शो स्मार्ट जोड़ी आजकल फैंस का चहेता शो बन चुका है. शो में कई सारी शादीशुदा जोड़ियां अपने हिस्से की यादें और अनुभव शेयर करती हैं. नामी सेलेब्स ने इस शो में पार्टिसिपेट किया है. इसमें एक नाम बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे राहुल महाजन का भी रहा है. राहुल बिग बॉस के कई सारे सीजन्स में शिरकत कर चुके हैं. पिछले बार वे बिग बॉस 14 में नजर आए थे. पहले राहुल अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाने जाते थे. लेकिन अब वे अपने मजाकिया अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में राहुल महाजन ने अपनी मैरिज लाइफ के बारे में बात की. इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए.
राहुल महाजन का इमोशनल वीडियो
राहुल महाजन अपनी वाइफ नतालिया संग इस शो में शिरकत किए हैं और दोनों की जोड़ी शो में धमाल मचा रही है. राहुल महाजन अपनी हाजिरजवाबी से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. मगर हाल ही में एक्टर बात करते-करते भावुक हो गए. उन्होंने कहा- जब मैं 25 साल का था उस दौरान मेरे जीवन में पिता का भी एक रोल था. मेरे पिता चाहते थे कि मैं शादी कर लूं. मैं जीवन में चाहें जो कुछ भी करूं लेकिन बस शादी कर लूं और खुश रहूं. लेकिन ये सिर्फ एक दिन का इवेंट नहीं होता है. ये जीवनभर का साथ होता है.
जब लोग कहते हैं तीसरी शादी तब मुझे वो नतालिया की इंसर्ट लगती है. क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि ये नाइंसाफी है. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. और आज 3 साल से हम साथ हैं. यही मेरे पिता के लिए मेरी तरफ से असली श्रद्धांजलि है. राहुल महाजन की इस बात को सुनकर सभी ताली बजाने लग जाते हैं. मनीष पॉल उनकी हौसलाफजाई करते नजर आते हैं. राहुल भी इस दौरान काफी भावुक दिखते हैं और वे नतालिया को गले से लगा लेते हैं. दोनों का ये प्यार देख शो में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर एक मुस्कुराहट आ जाती है.
प्रेग्नेंट Debina Bonnerjee की हुई गोद भराई, ट्रेडिशनल बंगाली लुक में लगीं गॉर्जियस, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











