
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स ढूंढना जानबूझ कर मुश्किल बनाता है गूगल: रिपोर्ट
AajTak
ऐरिजोना के अटॉर्नी जनरल ने गूगल पर मुकदमा किया है. उनका आरोप है कि कंपनी ने लोकेशन डेटा ऑफ करने की सेटिंग्स को जान बूझ कर ऐसा बनाया है ताकि यूजर्स इसे आसानी से न ढूंढ पाएं.
गूगल ने जानबूझ कर लोकेशन प्राइवेसी सेटिंग्स को मुश्किल बनाया है ताकि यूजर्स अपनी लोकेशन प्राइवेट न रख पाएं. ये खुलासा एक दस्तावेज से हुआ है. दरअसल अमेरिका के ऐरिजोना में गूगल के खिलाफ मुकदमा के दौरान ये दस्तावेज सामने आया है. इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इस दस्तावेज में इस बात का भी जिक्र है कि यूजर्स के लोकेशन शेयरिंग बंद करने के बावजूद भी कंपनी लोकेशन डेटा ऐक्सेस करती है. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि प्राइवेसी सेटिंग्स को जानबूझ कर ऐसी जगह रखा गया है जहां यूजर्स को इसे ढूंढने में दिक्कत हो. इतना ही नहीं, इसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इस दस्तावेज में यहां तक है कि गूगल ने फोन निर्माताओं पर जबरदस्ती करके प्राइवेसी सेटिंग्स को हाइड करने के लिए कहा है. क्योंकि ये सेटिंग्स यूजर्स के बीच पॉपुलर थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










