
स्पोर्टी ड्राइविंग... जबरदस्त बूट स्पेस! आ गई Tata Nexon CNG, देश की पहली SUV जिसमें मिलेगा ये ख़ास फीचर
AajTak
Tata Nexon CNG लॉन्च होने के बाद देश की इकलौती कार होगी जो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी यानी चार अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध होगी. इसमें दो छोटे-छोटे सिलिंडर दिए गए हैं, जिससे आपको कार के भीतर बूट-स्पेस यानी कि डिग्गी से समझौता नहीं करना होगा.
पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक के साथ टाटा मोटर्स की निगाहें कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) पर जमी हुई हैं. अब तक केवल मारुति और हुंडई जैसे ब्रांड्स के मॉडलों से कसे हुए सेग्मेंट में अब टाटा मोटर्स ने भी तगड़ी सेंधमारी कर ली है. टाटा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपने अगली पेशकश के तौर पर Tata Nexon CNG को पेश करने जा रही है. इससे पहले ही कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरों को साझा किया है.
बता दें कि, ये कॉन्सेप्ट वर्जन है इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन को भी जल्द ही दुनिया के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. ये नया सीएनजी वाहन मौजूदा Nexon फेसलिफ्ट पर ही बेस्ड है, हालांकि एक सीएनजी कार के तौर पर इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं. लॉन्च होने के बाद देश की इकलौती कार होगी जो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी यानी चार अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध होगी.
Nexon CNG देश की पहली टर्बो-चार्ज SUV होगी जो कि सीएनजी पर दौड़ेगी. CNG विकल्प आमतौर पर नेचुरल एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है. लेकिन पहली बार, टाटा ने नेक्सॉन आई-सीएनजी कॉन्सेप्ट को 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन के साथ पेश किया है. पेट्रोल पर चलने पर ये इंजन 120 पीएस की अधिकतम पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि CNG मोड में इसके परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिलेगा.
टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ Nexon अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्पों में 5MT, 6MT, 6AMT और 7DCA के साथ आती है. हालांकि इसके CNG वेरिएंट में तुलनात्मक रूप से कम ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे.
फ्यूल टैंक और बूट स्पेस:
टाटा मोटर्स ने अपनी नई तकनीक की मदद से सीएनजी कारों को लेकर आने वाली बूट स्पेस की समस्या को लगभग समाप्त कर दिया है. कंपनी Nexon CNG में भी अपने अन्य मॉडलों के तर्ज पर 30 लीटर के डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. इसमें दो छोटे-छोटे सिलिंडर दिए गए हैं, जिससे आपको कार के भीतर बूट-स्पेस यानी कि डिग्गी से समझौता नहीं करना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










