
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
ABP News
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सदन की आजादी पर सवाल उठाते हुए पक्ष और विपक्ष को जमकर घेरा. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया.
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सदन में स्पीकर को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने सदन की आजादी खत्म होने की बात भी कही. साथ ही नेहरू से लेकर महात्मा गांधी के विचारों का भी जिक्र किया. लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है.
ओवैसी ने कहा कि कल हम, चंद्रशेखर (पता नहीं पप्पू यादव आएंगे साथ में या नहीं) एक मोशन मूव करने वाले हैं. हनुमान बेनीवाल को डिप्टी स्पीकर बनाया जाए. ओवैसी ने कहा कि जब स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा गया. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि किसी शायर ने सही कहा है कि बड़ी देर कर दी मेरहबां आते आते.
ओवैसी ने कहा कि हमारे देश में सैपरेशन ऑफ पावर है. स्पीकर का हमारे देश में छटा मुकाम है. सीजेआई के बराबर है. स्पीकर के आंख नहीं होती हैं. स्पीकर के कान नहीं होते हैं. वह देखता है तो विधानमंडल की आंख से देखता है. वह कान से सुनता है, तो विधानमंडल के कान से सुनता है. हम एक स्वतंत्र सदन के सदस्य हैं. हम किसी राजनीति पार्टी के मजदूर नहीं है. स्पीकर हमें जवाबदेह है. सरकार हमारे प्रति जवाबदेह है. हम एक मोशन मूव करने वाले हैं कल , मैं, चंद्रशेखर, पप्पू यादव कल आएंगे कि नहीं आएंगे. नहीं मालूम. हनुमान बेनीवाल को डिप्टी स्पीकर बनाया जाए.
आज Parliament की आज़ादी कम होती जा रही है। आखिर क्यों? लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मेरी स्पीच। pic.twitter.com/t25A3zldWk













