
स्पा सेंटर में मालिश करवाते मिले युवक, पुलिस की छापेमारी से मची अफरा-तफरी
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने शहर से स्पा सेंटरों पर छापा मारा तो अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान स्पा सेंटर में कुछ युवक युवतियों से मालिश करवाते मिले. पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो नहीं मिले. इसके बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधि की शिकायत पर पुलिस ने निगम और श्रम विभाग की संयुक्त टीम के साथ दबिश दी. इस दौरान दस्तावेज नहीं होने पर स्पा सेंटर को सील कर दिया गया. पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके पर युवतियां कुछ युवकों की मालिश करती मिलीं. छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई.
सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि अंबिकापुर में पूर्व में भी ऐसी कारवाई की जा चुकी है. इस बार रिंग रोड पर संचालित स्पा सेंटर में दबिश दी गई. इस दौरान स्पा सेंटर में युवतियां युवकों का मसाज कर रही थीं. इस सेंटर से 4 युवतियां और कुछ युवकों को पकड़ा गया है.
संचालक से स्पा सेंटर के संबंध में दस्तावेज मांगा गया है, तब तक के लिए सेंटर को सील कर दिया गया है. बता दें कि शहर में अवैध रूप से कई स्पा सेंटर चल रहे हैं. नागरिकों ने ऐसे अधिकांश सेंटरों पर देह व्यापार की शिकायत की थी. इसके आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटरों में कार्रवाई की है.
मामले को लेकर क्या बोले सीएसपी?
सीएसपी समृतिक राजनाला ने कहा कि पूर्व में शिकायत मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है. इसके बाद संचालकों से दस्तावेज मांग गए, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं किए गए. इसके बाद श्रम विभाग के साथ जाकर कार्रवाई की. मौके पर अनैतिक गतिविधियां मिली हैं. तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है, संचालक अभी फरार है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








