
स्पा सेंटर के मालिक ने महिला पार्टनर को बेरहमी से पीटा, मदद के लिए चीखती रही लड़की, Video
AajTak
अहमदाबाद (Ahmedabad) के सिंधु भवन रोड में गैलेक्सी स्पा (Galaxy Spa) ने मालिक ने अपनी ही बिजनेस पार्टनर के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर स्पा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक दिल झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया, जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया है. वीडियो में दिखा कि सिंधु भवन रोड पर एक शख्स किसी युवती के साथ मारपीट कर रहा है. मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस तक भी जा पहुंचा. पता चला कि मारपीट करने वाले शख्स का नाम मोहसिन है और वह गैलेक्सी स्पा (Galaxy Spa) का मालिक है. वह जिसे पीट रहा है वो उसकी बिजनेस पार्टनर है.
वीडियो 25 सितंबर का है. इसमें दिखा कि मोहसिन ने पहले अपनी बिजनेस पार्टनर को बेरहमी से घसीटा. फिर उसे पीटा भी. एक युवक ने पीड़िता को बचाने की कोशिश भी की. लेकिन मोहसिन फिर भी पीड़िता को पीटता रहा.
Disturbing CCTV footage shows Galaxy spa owner Mohsin beating a woman from North-east in Ahmedabad.pic.twitter.com/qCI4s10CwM
पहले तो इस मामले में कोई भी FIR दर्ज नहीं करवाई गई. लेकिन बोडकदेव पुलिस ने जब वीडियो देखने के बाद पीड़ित युवती का पता लगाया तो उसने मोहसिन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मोहसिन की बिजनेस पार्टनर है. 25 सितंबर को स्पा में युवती का किसी महिला से झगड़ा हो गया. मोहसिन वहां आया और उस महिला के साथ मिलकर युवती से बहस करने लगा. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. मोहसिन उसे बेरहमी से पीटने लगा. पीड़िता ने बताया कि वह नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की रहने वाली है. काम के सिलसिले में वह अहमदाबाद में रह रही है.
फिलहाल पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







