
स्टील्थ फाइटर जेट के इंजन भारत में बनेंगे... फ्रांस से होने जा रही 61,000 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस डील
AajTak
भारत और फ्रांस ₹61,000 करोड़ के जेट इंजन समझौते के करीब हैं. यह 120kN इंजन AMCA और IMRH के लिए होगा. HAL फ्रांस के साथ सह-विकास करेगा, जो रक्षा आत्मनिर्भरता बढ़ाएगा. तकनीक ट्रांसफर से भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा, सुरक्षा को मजबूत करेगा.
भारत और फ्रांस एक बड़े रक्षा समझौते के करीब हैं. रक्षा मंत्रालय (MoD) ने ₹61,000 करोड़ की लागत से फ्रांस के साथ 120 किलोन्यूटन (kN) जेट इंजन के साथ में विकास की सलाह दी है. यह इंजन एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) और भविष्य के अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए होगा. यह कदम सभी हितधारकों और तकनीकी समिति की सलाह के बाद उठाया गया है, जो इंजन निर्माण के हर पहलू की जांच कर चुकी है.
AMCA और IMRH: क्या हैं ये?
फ्रांस के साथ साझेदारी क्यों?
भारत लंबे समय से अपने लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के लिए इंजन बनाने में आत्मनिर्भर बनना चाहता है. अभी तक ज्यादातर इंजन विदेश से मंगाए जाते हैं, जो रक्षा तैयारियों को प्रभावित कर सकते हैं. फ्रांस के साथ बातचीत इस समस्या को सुलझाने का रास्ता है. स्रोतों के अनुसार, दोनों देश पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और IMRH के लिए शक्तिशाली इंजन बनाने की योजना बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Triple missile tests: अग्नि-1, पृथ्वी-2 और आकाश प्राइम... 24 घंटे में भारत ने तीन मिसाइलें टेस्ट की... जानिए क्यों है अहम

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











