
स्टार्स पर बरसीं शोभा डे, बिकिनी बॉडी शो-ऑफ करते हैं, हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता
AajTak
शोभा ने लिखा कि कैसे स्टार्स को अपनी बिकिनी बॉडी शो-ऑफ करने के लिए जगह चाहिए जबकि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर झेल रहा है. शोभा ने एक अखबार में छपे अपने आर्टिकल को शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता है.
कोरोना काल के बीच बॉलीवुड सितारों का मालदीव वेकेशन पर जाना कई लोगों को नागवार गुजरा था. जानी-मानी लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने भी स्टार्स को वेकेशन की तस्वीर पोस्ट करने पर फटकार लगाई थी. उन्होंने एक शख्स की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर मालदीव में वेकेशन मना रहे स्टार्स का विरोध जताया था. अब शोभा ने इन्हीं स्टार्स पर एक व्यंग्यात्मक आर्टिकल लिखा है. शोभा ने लिखा कि कैसे स्टार्स को अपनी बिकिनी बॉडी शो-ऑफ करने के लिए जगह चाहिए जबकि देश कोरोना वायरस पैन्डेमिक की दूसरी लहर झेल रहा है. शोभा ने एक अखबार में छपे अपने आर्टिकल को शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता है. शोभा लिखती हैं- 'मशहूर हॉलीडे मेकर्स, अपने फोटोजेनिक एटॉल्स पर जिंदा हैं और लोगों द्वारा बेचारे फिल्म स्टार्स को असंवेदनशील कहकर उनकी आलोचना करना अच्छी बात नहीं है, जबकि भारत कोविड चार्ट में सबसे ऊपर है. उनपर क्यों ये भड़ास निकालें? उनका पैसा, उनका हॉलीडे. वे क्या कर सकते हैं? हर कोई सोनू सूद नहीं है'.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











