
स्टार्टअप के फाउंडर ने चार IIT ग्रेजुएट कैंडिडेट्स को किया रिजेक्ट, बताई ये वजह
AajTak
IIM से पढ़े एक स्टार्टअप के फाउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्टकर बताया कि उसने अपनी कंपनी के लिए आईआईटियन को रिजेक्ट कर दिया.
आईआईएम से पढ़े देव तनेजा नाम के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि उसने अपने स्टार्टअप के लिए 4 आईआईटी ग्रेजुएट्स का इंटरव्यू लिया और उन्हें रिजेक्ट कर दिया. रिजेक्ट करने के पीछे जो वजह बताई वो काफी अजीब थी.
स्टार्टअप चलाने वाले देव तनेजा ने बताया कि जिन चार लोगों को उन्होंने अपनी कंपनी के लिए रिजेक्ट किया वे आईआईटी से स्नातक थे और उन्हें उनकी वाइब्स पसंद नहीं आई. वीडियो में देव तनेजा ने बताया कि उन्होंने उम्मीदवारों को इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि उनकी वाइब उनसे मेल नहीं खाती थी.
'वाइब मेल नहीं खाती थी, इसलिए रिजेक्ट किया' वीडियो में तनेजा कहते हैं वे निश्चित रूप से बुद्धिमान थे और मैं उनकी मेहनत का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन कुछ ऐसा था जो ठीक नहीं था. इसके बाद वह स्टार्टअप के बारे में और बात करते हैं और बताते हैं कि उम्मीदवार में उन्हें क्या चाहिए. लिंक्डइन के अनुसार , तनेजा ने आईआईएम बैंगलोर से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट पर ऑनलाइन कोर्स किया है.
सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया रही? वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं. कुछ लोगों ने स्टार्टअप के संस्थापक पर संस्थान के नाम का इस्तेमाल करने के लिए निशाना साधा और दावा किया कि उन्होंने ऐसा केवल व्यूज पाने के लिए किया. एक यूजर ने लिखा - आपने आईआईटीयंश को अस्वीकार इसलिए कर दिया, क्योंकि आप उन्हें वहन नहीं कर सकते थे. वहीं दूसरे ने पूछा कि ऐसा लगता है कि आपके मन में आईआईटीयन के प्रति पूर्वाग्रह है? तनेजा ने जवाब दिया कि नहीं नहीं मुझे आईआईटीयन बहुत पसंद हैं, बस ये चार लोग मेरे मूड से मेल नहीं खाते थे.
तीसरे ने लिखा कि सच है, सभी आईआईटीयन स्टार्टअप प्रोफाइल के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं. वहीं एक अन्य ने कहा कि आप कह सकते थे कि आपने उन्हें इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वे आपके वाइब से मेल नहीं खाते थे, लेकिन आपने व्यूज पाने के लिए 'आईआईटीयन' का इस्तेमाल किया. वरना, कौन आपके रील को देखता?

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










