
'स्टम्प तोड़ लो, पर...', अर्शदीप की बॉलिंग से टूटे स्टम्प तो दिल्ली पुलिस ने शेयर की 'ट्रैफिक एडवाइजरी'
AajTak
अर्शदीप सिंह 'स्टम्प तोड़' परफॉर्मेंस के जरिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अनोखे अंदाज में ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) शेयर की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. मुंबई पुलिस ने भी इसको लेकर एक पोस्ट किया है.
आईपीएल 2023 में बीते दिन पंजाब किंग्स के बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का जलवा देखने को मिला. उनकी 'स्टम्प तोड़' बॉलिंग की बदौलत पंजाब ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. अब इसी 'स्टम्प तोड़' परफॉर्मेंस के जरिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अनोखे अंदाज में ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) शेयर की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
दिल्ली पुलिस ने रविवार (23 अप्रैल) को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने टूटे हुए स्टम्प की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे तोड़ लो, पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोड़ना. वहीं, पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर ही चालान का 'इनाम' मिलता है.
अर्शदीप की 'स्टम्प तोड़' बॉलिंग
बीते शनिवार को IPL 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया था. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी.
ARSHDEEP SINGH - BREAKING STUMPS FOR FUN 🔥pic.twitter.com/NNVlKWppaC
मुंबई को 6 गेंद में 16 रन की दरकार थी. पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए. इस दौरान उन्होंने तीसरी और चौथी बॉल पर तिलक वर्मा और नेहल वेढ़रा को क्लीन बोल्ड कर दिया. इन्हीं दोनों विकेट को लेने में अर्शदीप की बॉल से मिडिल स्टम्प दो टुकड़ों में टूट गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










