
स्कूल में भोजन करने गए, सब्जी की बाल्टी में चमचे से आलू ढूंढते रहे मंत्री; मिड-डे मील की क्वालिटी पर उठे सवाल
AajTak
मंत्री महोदय को थाली परोसी गई. सामने आलू की सब्जी की बाल्टी भी रख दी गई. मंत्री ने जैसे ही आलू की सब्जी की बाल्टी में चमचा डालकर आलू लेने का प्रयास किया तो, उन्हें बाल्टी में कहीं आलू नजर नहीं आया. मंत्री जी बार-बार प्रयास करते रहे, लेकिन आलू की सब्जी में से आलू नहीं खोज सके.
Mid day meal: मंत्री महोदय स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) करने के लिए बैठ गए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने सब्जी की बाल्टी में आलू लेने के लिए चमचा घुमाया तो, चमचा बिना आलू लिए ही वापस आ गया. मंत्री लगातार आलू की बाल्टी में से आलू निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद मंत्री ने चुपचाप भोजन करना शुरू कर दिया. हालांकि, उन्होंने मौके पर से जिला पंचायत सीईओ को मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर निर्देश भी दिए.
दरअसल, मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बारिश की वजह से हुए जल भराव का जायजा लेने के लिए डीआरपी लाइन में पहुंचे थे. यहां ऊर्जा मंत्री पीएमश्री स्कूल में पहुंच गए. जिस वक्त मंत्री स्कूल में पहुंचे, उस वक्त बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा था. यह देखकर मंत्री भी भोजन करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए.
सब्जी में कहीं आलू नजर नहीं आए
मंत्री महोदय को थाली परोसी गई. सामने आलू की सब्जी की बाल्टी भी रख दी गई. मंत्री ने जैसे ही सब्जी की बाल्टी में चमचा डालकर आलू लेने का प्रयास किया तो, उन्हें बाल्टी में कहीं आलू नजर नहीं आए. मंत्री जी बार-बार प्रयास करते रहे, लेकिन आलू की सब्जी में से आलू नहीं खोज सके. इसके बाद मंत्री जी ने रोटी ली और खाना शुरू कर दिया.
इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार को फोन भी लगवा दिया. खाना खाते हुए ऊर्जा मंत्री ने जिला पंचायत सीईओ से बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए और फिर ऊर्जा मंत्री वहां से निकल गए.
मीडिया के सामने कुछ नहीं बोले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








