
स्कूल में 'जय श्री राम' के नारे लगाने वाले छात्र सस्पेंड, MNS ने किया विरोध प्रदर्शन
AajTak
मंगलवार 13 जून 2023 दोपहर को कुल 7-8 छात्र 'जय श्री राम' के नारे लगाते और चिल्लाते हुए वॉश रूर में गए. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को निलंबत कर दिया गया है. छात्रों को सस्पेंड किए जाने के बाद MNS ने स्कूल के बाद विरोध प्रदर्शन किया.
मुंबई के वाशी में सेंट लॉरेंस स्कूल ने चार छात्रों को स्कूल कैंपस में 'जय श्री राम' के लगाने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. छात्रों को सस्पेंड करने के बाद उनके माता-पिता और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एमएनएस ने कहा है कि छात्रों को वापस स्कूल में नहीं लिया गया तो स्कूल में तोड़फोड की जाएगी.
क्या है पूरा मामला? दरअसल, मंगलवार 13 जून 2023 दोपहर को कुल 7-8 छात्र 'जय श्री राम' के नारे लगाते और चिल्लाते हुए वॉश रूर में गए. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को निलंबत कर दिया गया है. छात्रों के माता-पिता का कहना है कि छात्रों को 'जय श्री राम' के नारे लगाने पर स्कूल से निकाल दिया गया है.
MNS की स्कूल में तोड़फोड़ की चेतावनी छात्रों को स्कूल निलंबतित करने के बाद एमएनएस सस्पेंड हुए छात्रों के माता-पिता के साथ स्कूल के बाहर जमा हुए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. MNS ने कहा कि 'जय श्री राम' के नारे लगाने के बाद 6 छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया. ये नारे लगाने वाले छात्र 10वीं कक्षा के छात्र हैं.
माता-पिता को सता रहा ये डर बताया जा रहा है कि एमएनएस ने सस्पेंड छात्रों को वापस स्कूल में न लेने पर स्कूल में तोड़फोड़ की चेतावनी दी है. एमएनसी और पैरेंट्स ने स्कूल के बाहर 'जय श्री राम' और 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए. 10वीं कक्षा का छात्र होने के नाते, बच्चों और माता-पिता को साल बर्बाद होने या स्कूल से व्यावहारिक अंक नहीं मिलने का डर सता रहा है.
छात्रों को सस्पेंड किया गया, निकाला नहीं गया: स्कूल प्रशासन वहीं स्कूल प्रशासन ने छात्रों के माता-पिता को बताया कि स्कूल में इस तरह चिल्लाना अनुशासन नहीं है. सेंट लॉरेंस स्कूल वाशी की प्रिंसिपल सायरा कनेडी का कहना है कि जो छात्र चिल्लाते हुए वॉशरूम गए थे उन्हें सस्पेंड किया गया है. स्कूल से निकाला नहीं गया है. स्कूल की गरिमा को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है.
(नवी मुंबई से निलेश पाटिल की रिपोर्ट)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










