
स्कूल में एलईडी पर चली अश्लील फिल्म, क्लासरूम में बैठे थे 13 बच्चे; प्रिंसिपल बोले- 8 महीने पुराना वीडियो है
AajTak
पीएमश्री स्कूल में कुछ शरारती छात्रों ने कक्षा की एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलाई, जिसे करीब 13 छात्रों ने देखा. एक छात्र ने इसका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
MP News: राजगढ़ पीएमश्री स्कूल में एक क्लास की एलईडी पर पोर्न फिल्म चली और एक छात्र ने इसका वीडियो बनाया. अब वही पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल 6 से 8 माह पुराना बता रहे हैं और यह भी दावा कर रहे हैं कि एक युवक ने इस वीडियो को वायरल न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी, रुपये नहीं देने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया. अब प्रशासन और पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है. जिला शिक्षाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए दे दिए हैं.
जिले के सुठालिया तहसील मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्कूल के कुछ शरारतियों ने एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी. जिसे वहां पर बैठे करीब 13 छात्रों ने देखा और एक छात्र ने इस फिल्म को देखते हुए छात्रो का वीडियो बना लिया था. अब वीडियो वायरल होने के बाद लोगो में गुस्सा बना हुआ है और विरोध शुरू हो गया है.
इस मामले में प्राचार्य हेमंत यादव ने बताया कि वे 12 मई 2025 को प्राचार्य बने थे, जबकि यह वीडियो 6 से 8 महीने पुराना है और पिछले प्राचार्य के कार्यकाल का है.
उन्होंने दावा किया कि एक युवक ने इस वीडियो के जरिए 50 हजार रुपये ब्लैकमेल करने की मांग की थी. रुपये नहीं देने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया. प्राचार्य ने कहा कि वे इसकी शिकायत पुलिस में करने वाले थे, लेकिन उससे पहले वीडियो वायरल हो गया.
प्राचार्य हेमंत यादव ने दावा किया, उक्त युवक ने दो-तीन बार फोन किया और वीडियो की जानकारी दी. इस पर उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे छात्र पिछले सत्र के हैं, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. युवक ने 50 हजार रुपये की मांग की थी. वे पुलिस थाने जाने वाले थे, लेकिन युवक ने वीडियो वायरल कर दिया.
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष साकेत शर्मा ने बताया कि यह चिंता का विषय है कि स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घटना हो रही है. प्रशासन के साथ स्कूल प्रबधंन एवं सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा देना चाहिए.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









