
स्कूल में आभा फॉर्म ले जाना भूला छात्र... गुस्साएं टीचर ने गर्दन पर मारे मुक्के
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने एक छात्र को मुक्के से इसलिए मारा क्योंकि वह आभा फॉर्म भरकर स्कूल नहीं लाया था.
गुजरात के अहमदाबाद के घाटलोडिया स्थित नालंदा विद्यालय में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र को शिक्षक किरीट पटेल द्वारा बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है. छात्र के मुताबिक वह आभा कार्ड का फॉर्म स्कूल में ले जाना भूल गया था, जिसकी वजह से शिक्षक ने आक्रोशित होकर उसके गर्दन पर मुक्के मारे. फिलहाल छात्र को पीटने वाले शिक्षक के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
मामले में छात्र के पैरेंट्स का कहना है कि बच्चे की पिटाई की शिकायत स्कूल से की गई थी. लेकिन स्कूल की तरफ से अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया और न ही कोई जवाब दिया गया है. बेटा स्कूल में आभा कार्ड का फॉर्म ले जाना भूल गया था, इसी बात को लेकर उसकी पिटाई की गई. पिटाई से बच्चा जख्मी हो गया है.
यह भी पढ़ें: कानपुर: बाबा साहेब अंबेडकर का स्टेटस लगाने पर दलित छात्र को पीटा, जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे
वहीं, घाटलोडिया स्थित नालंदा स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ने वाले पीड़ित छात्र ने कहा कि स्कूल की तरफ से आभा कार्ड का फॉर्म एक महीने पहले दिया गया था. जिसे भरने के बाद मैंने दूसरे दिन ही स्कूल में जमा कर दिया था. लेकिन उसमें कुछ डिटेल्स ग़लत होने की वजह से फॉर्म वापस मुझे दिया गया था. इसके बाद सारी डिटेल्स सही भरकर मैं रोज़ फॉर्म लेकर स्कूल आता था लेकिन शिक्षक द्वारा फॉर्म स्वीकारा नहीं किया जाता था.
इसी बीच एक दिन अचानक शिक्षक किरीट पटेल ने फॉर्म मुझसे मांग लिया. लेकिन गलती से मैं फॉर्म स्कूल बैग में रखना भूल गया था. बस इसी बात को लेकर शिक्षक ने पहले मुझे मुर्गा बनाकर रखा. इसके बाद पिटाई भी की. इससे पहले शिक्षक ने 2 साथियों को भी क्लास में बंद करके पिटाई की थी.
इधर, 9वीं के छात्र को शिक्षक किरीट पटेल द्वारा मुक्के से मारने के मामले में अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी कृपा झा ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें हैं. जानकारी मिलते ही एक टीम को जांच के आदेश देकर स्कूल भेजा है. इस मामले में अभिभावक की तरफ से कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है लेकिन जांच होगी और शिक्षक कसूरवार साबित हुए तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










