
स्कूल पहुंचते ही मिला Surprise, खुशी से रोया 8 साल का मासूम, भावुक कर देगा VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने स्कूल की क्लास में पहुंचता है तो उसे ऐसा सरप्राइज मिलता है जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था. वह सब कुछ देखकर रो पड़ता है.
हम सभी लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं. कुछ लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं तो कुछ परिवार के साथ. ये बिल्कुल आम बात है लेकिन हर कोई किस्मत का धनी नहीं होता. दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए अपना जन्मदिन, उसपर किसी की बधाई और सेलिब्रेशन सपने जैसा होता है. किसी नन्हें बच्चे के लिए उसका जन्मदिन मनाया जाना कितनी बड़ी बात होगी ये एक वायरल वीडियो में मालूम पड़ता है. इसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा.
स्कूल पहुंचते ही रह गया हैरान
ये वीडियो कोलंबिया के एबेजिको का है इसमें 8 साल का एक बच्चा एंजिल डेविड जैसे ही अपने स्कूल की क्लास में पहुंचता है उसे अपने क्लासमेट्स के बर्थडे सरप्राइज मिलता है. क्लासरूम खूबसूरत सजा है और सब लोग बर्थडे सांग गा रहे हैं.
खुशी से फफककर रो पड़ा
8 सालों में पहली बार अपने जन्मदिन को किसी को मनाते देख बच्चे पहले तो स्तब्ध रह जाता है फिर खुशी के फफककर रो पड़ता है.इसके बाद तालियां बजाते बच्चे किसी समझदार एडल्ट की तरह आगे आकर एक साथ एंजिल को गले लगा लेते हैं.
'मां कभी नहीं मना सकी जन्मदिन'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










