
स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर राष्ट्रीय बहस क्यों? देखें आज का एजेंडा
AajTak
Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में आग की तरफ फैल रहा है. इस विवाद ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी एंट्री मार ली है. हिजाब विवाद पर ना सियासत रूक रही है और ना विरोध प्रदर्शन. फिर चाहे वो हिजाब के समर्थन में हों या हिजाब के खिलाफ. कर्नाटक में हिजाब विवाद पर बढ़े फसाद को काबू में करने के लिए उडुपी प्रशासन ने 14 फरवरी से धारा 144 भी लागू कर दी है. आज का एजेंडा में हम आज इसी मुद्दे पर बात करेंगे और इस विवाद के हर पहलु को समझेंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










