
स्कूल के आखिरी दिन टीचर ने दिया गजब का सरप्राइज! भावुक हुए स्टूडेंट- VIDEO
AajTak
एक टीचर स्कूल में अपने आखिरी दिन पहुंची तो उनका अंदाज कुछ ऐसा था कि बच्चे हैरान रह गए और साथ ही भावुक भी हो गए. दरअसल, टीचर की ड्रेस कुछ ऐसी थी जिसपर उनके छात्रों की निशानी दर्ज थी.
सभी अन्य रिश्तों की तरह टीचर और स्टूडेंट्स में भी खास रिश्ता होता है. वहीं कई बार ये भी देखने को मिलता है कि कोई शिक्षक जब स्कूल छोड़कर जा रहा होता है तो छात्र रोने लगते हैं. साथ ही टीचर भी उनके इस प्यार को देखकर भावुक हो जाते हैं. कई बार बच्चे शिक्षक के लिए फेरवेल पार्टी या कोई सरप्राइज भी रखते हैं.
क्लास में ओवरकोट पहनकर घुसीं और फिर...
लेकिन हाल में एक महिला टीचर ने तो स्कूल के अपने आखिरी दिन अपने छात्रों को ही सरप्राइज दे डाला. Heather Stansberry नाम के इंस्टाग्राम अकॉउंट से जब उन्होंने इसके बारे में शेयर किया तो लोग उनकी तरीफें करने लगे. हीथर अपने आखिरी दिन क्लास में एक ओवरकोट पहनकर घुसीं. लेकिन उन्होंने जैसे ही अपना ओवरकोट हटाया तो उनके स्टूडेंट्स हैरान रह गए. इसका कारण था हीथर की व्हाइट ड्रेस, जिसपर उनके सारे स्टूडेंट्स की निशानी थी.
कुछ समय पहले दी थी छात्रों को ड्रेस
दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले अपने छात्रों को अपनी व्हाइट ड्रेस दी थी और उसपर ड्राइंग, पेंटिंग की कलाकारी करने को कहा था. बच्चों ने हीथर की ड्रेस पर ढेर सारी ड्राइंग बनाई भी थी. अब जब हीथर ये ड्रेस पहनकर आईं तो उनके स्टूडेंट जितने खुश हुए उतने ही भावुक भी हो गए.
ड्रेस पर इंद्रधनुष और रंगीन तितलियां

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










