
'स्कूल की जमीन पर मस्जिद और दुकानों का अवैध कब्जा तो नहीं...', दिल्ली हाईकोर्ट का MCD को निर्देश
AajTak
एमसीडी के वकील ने अदालत को बताया कि धार्मिक ढांचा स्कूल से पहले का बना हुआ है और यदि कोई शिकायत है, तो इसे धार्मिक समिति के पास ले जाना चाहिए, जो अधिकृत धार्मिक स्थलों के मामलों को देखती है. हालांकि, अदालत ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों का समाधान जरूरी है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को नगर निगम (MCD) को निर्देश दिया कि वह वज़ीरपुर में एक स्कूल की जमीन पर मस्जिद और दुकानों के अतिक्रमण की जांच करे और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एमसीडी से कहा कि वह 'सेव इंडिया फाउंडेशन' की जनहित याचिका (PIL) को शिकायत मानकर उस पर कार्रवाई करे.
एमसीडी के वकील ने अदालत को बताया कि धार्मिक ढांचा स्कूल से पहले का बना हुआ है और यदि कोई शिकायत है, तो इसे धार्मिक समिति के पास ले जाना चाहिए, जो अधिकृत धार्मिक स्थलों के मामलों को देखती है. हालांकि, अदालत ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों का समाधान जरूरी है. कोर्ट ने एमसीडी को निर्देश दिया कि वह आरोपों की जांच करे और सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार करे.
अगर धार्मिक ढांचे से जुड़ा कोई अवैध निर्माण पाया जाता है, तो मामला उचित कार्रवाई के लिए धार्मिक समिति को भेजा जाए. कोर्ट ने यह भी कहा कि स्कूल में सुरक्षा का ध्यान रखना एमसीडी की जिम्मेदारी है, खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर. कोर्ट ने कहा, "चूंकि स्कूल एमसीडी द्वारा संचालित किया जाता है, इसलिए छात्रों, विशेष रूप से लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है."
अदालत ने निर्देश दिया कि यदि स्कूल में कोई अनधिकृत प्रवेश द्वार हैं, तो एमसीडी उन्हें बंद करने के लिए उचित कदम उठाए. जनहित याचिका में आरोप लगाया गया कि स्कूल की जमीन पर एक ऊंचा धार्मिक ढांचा बनाया गया है, जिसके नीचे कई दुकानें चल रही हैं. यह अवैध निर्माण एमसीडी की लापरवाही के कारण हुआ और इसमें लगे लाउडस्पीकर तथा स्कूल की ओर खुलने वाली खिड़कियां और दरवाजे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं.
याचिकाकर्ता ने अदालत से स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को रोकने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








