
'स्कूलों में बंद की जाएं खेल गतिविधियां...', दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के हालात पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
AajTak
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्कूलों में नवंबर-दिसंबर में निर्धारित खेल और खेल प्रतियोगिताओं को यहां पर वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद कराए जाने के लिए को निर्देश जारी करने पर विचार करे.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर चिंता जताई है. कोर्ट का कहना है कि प्रदूषण विशेष रूप से बच्चों के लिए घातक है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा हुए प्रदूषण की स्थिति पर CJI की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष अतिरिक्त महाधिवक्ता यानी ASG ने बताया कि केंद्र के पास अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान की योजना तैयार है.
CJI जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने पूछा कि इस परियोजना में डस्ट मिटिगेशन क्या है? इस पर ASG ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि यह एंटी-स्मॉग गन और अन्य तकनीकों से व धूल नियंत्रण उपाय किए जाने से संबंधित हैं. नई योजना में प्रदूषण की स्थिति का अचानक औचक निरीक्षण और फील्ड सर्वे की आवश्यकता पर जोर दिया गया है ताकि किसी भी किस्म की लापरवाही ना हो. केंद्र ने साप्ताहिक एक्शन-टेकन रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति मांगी, जिसमें पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र को दीर्घकालिक उपाय की योजना पेश करने को कहा गया था.
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण और जानलेवा होती जा रही हवा पर सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से अनुरोध किया कि CJI की अध्यक्षता वाली बेंच का यह निर्देश मामले मे एमिकस क्यूरी पराजिता सिंह के द्वारा उठाए जाने के बाद दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण का स्टार गंभीर बना हुआ है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर में कुछ स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक और हितकारी भी नहीं है.
कोर्ट का कहना है कि खराब हवा में बच्चों को खेल प्रतियोगिता में भेजना खतरनाक हो सकता है. कोर्ट नेवायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को नवंबर-दिसंबर में होने वाले खेल आयोजनों को स्थगित करने पर विचार करने को कहा है.
वहीं, ASG ने कहा कि दीर्घकालिक नीति 2018 से अस्तित्व में है और GRAP प्रणाली न्यायालय के पूर्व निर्देशों के आधार पर 2015 से लागू है और वे इस बात से सहमत हैं कि CPCB में सभी स्तरों पर बहुत सारे पद रिक्त होने से कर्मचारियों की भारी कमी है. इसके साथ ही ययह भी बताया कि CAQM ने एक हलफनामे में प्रदूषण को और बिगड़ने से रोकने के लिए कुछ अतिरिक्त उपायों के साथ-साथ GRAP2 के स्तर पर ही GRAP3 के कुछ उपायों को लागू करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया है. फिलहाल मामले की सुनवाई अब दिसंबर में होगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







