
स्कूली बच्चों को भी मतदान का अधिकार देने जा रहा है न्यूजीलैंड, विधेयक लाने की तैयारी
AajTak
न्यूजीलैंड में अभी मतदान की उम्र 18 साल है. वहां की सुप्रीम कोर्ट ने एक जजमेंट में कहा है कि वोटिंग की 18 साल की मौजूदा उम्र भेदभाव पैदा करने वाली है और ये युवाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन है.
भारत में मतदान करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है. पर दुनिया का एक देश 16 साल के लड़के-लड़कियों को भी वोट देने के अधिकार देने पर विचार कर रहा है. न्यूजीलैंड अपने देश में मतदान की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 करने जा रहा है. प्रधानमंत्री जसिंदा आर्डेन ने इसके लिए संसद में विधेयक लाने का वादा किया है.
बता दें कि आधुनिक इतिहास में न्यूजीलैंड दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया है. 19 सितंबर 1893 को न्यूजीलैंड के गवर्नर ग्लासगो ने चुनाव सुधारों से जुड़े एक नियम पर हस्ताक्षर किए. इस ऐतिहासिक कानून के परिणामस्वरूप, न्यूजीलैंड दुनिया का पहला स्वशासित देश बन गया जिसमें महिलाओं को संसदीय चुनावों में मतदान का अधिकार प्राप्त था.
न्यूजीलैंड में वोटिंग उम्र 16 साल करने पर चर्चा तब होने लगी जब वहां की सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि 18 साल की मौजूदा उम्र 'भेदभावपूर्ण' है और ये युवाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला है.
पीएम जसिंदा आर्डेन व्यक्तिगत रूप से इस बदलाव का समर्थन कर रही हैं, मतदान की आयु कम करने वाले विधेयक को संसद में पेश करने के लिए कुल सांसदों के कम से कम 75 प्रतिशत सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी. पर दिक्कत यह है कि जसिंदा सरकार के पास फिलहाल इस तरह के बिल को पास करवाने के लिए संख्या नहीं है.
अब न्यूजीलैंड 16 साल के किशोर-किशोरियों को वोटिंग अधिकार देने जा रहा है. 16 साल की उम्र में लड़के-लड़कियां स्कूल में होते हैं. 16 साल की आयु वो होती है जब बच्चे अमूमन 10वीं, 11वीं और 12वीं में होते हैं.
बता दें कि न्यूजीलैंड की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि किशोर-किशोरियों को जलवायु संकट जैसे मुद्दों पर मतदान करने में सक्षम होना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर देश का नेतृत्व उनके और उनके भविष्य पर प्रभाव डालने से जुड़े फैसले लेगा, इसलिए ये किशोर-किशोरियां किसे वोट कर रहे हैं, किन नीतियों को वोट कर रहे हैं ये उन्हें पता होना चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








