
स्कूटी खरीद से लेकर विले पार्ले पार्किंग तक... रोहित शेट्टी फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने किया सीन रीक्रिएट, सबूत जुटाने की कोशिशें तेज
AajTak
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से स्कूटी खरीदकर मुंबई लाने के पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट किया. चार आरोपियों को साथ रखकर खरीद, रास्ते में रुकने और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्किंग तक की प्रक्रिया दोहराई गई.
बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से मुंबई तक स्कूटी लाने के सीन को रीक्रिएट किया है. इस रिक्रिएशन के दौरान पुणे से गिरफ्तार चार आरोपी स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को क्राइम ब्रांच ने साथ रखा था.
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने पुणे से स्कूटी खरीदने से लेकर उसे सड़क रास्ते से मुंबई तक लाने, रास्ते में जिन-जिन जगहों पर आरोपी रुके थे, उन स्थानों सहित मुंबई में विले पार्ले स्टेशन के बाहर स्कूटी पार्क करने तक के हर सीन को रीक्रिएट किया.
इस रिक्रिएशन के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ करती रही और उनके द्वारा दी गई जानकारियों का सत्यापन भी किया. पूरे सीन रिक्रिएशन की क्राइम ब्रांच की ओर से बाकायदा वीडियोग्राफी की गई, जो इस केस में आगे चलकर आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: घर पर फायरिंग के बाद एयरपोर्ट पर बेटे को छोड़ने पहुंचे रोहित शेट्टी, दिखी हाई सिक्योरिटी
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्कूटी को मुंबई पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें 11 हजार रुपये और दिए थे. इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने आधिकारिक तौर पर आरोपियों को 40 हजार रुपये मिलने की बात कही थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने और पूछताछ में सामने आया कि कुल 51 हजार रुपये दिए गए थे. इसमें से 30 हजार रुपये में स्कूटी खरीदी गई, जबकि 21 हजार रुपये आरोपियों ने खर्च किए.
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में छठे आरोपी प्रवीण लोनकर को जेल से हिरासत में लेने की प्रक्रिया अगले दो-तीन दिनों में पूरी की जाएगी, क्योंकि फिलहाल कानूनी औपचारिकताएं जारी हैं. इस मामले में दो सप्ताह बाद भी शूटर और उसका एक साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









