
स्किल इंडिया डिजिटल में जम्मू-कश्मीर के युवा दिखा रहे इंट्रेस्ट, महिलाएं भी ले रहीं भागीदारी
AajTak
जम्मू और कश्मीर में युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और अन्य पारंपरिक और नए जमाने की टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम सीखने के लिए स्किल इंडिया डिजिटल कार्यक्रमों में एडमिशन ले रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों ने स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नामांकन किया है.
जम्मू और कश्मीर में युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और अन्य पारंपरिक और नए जमाने की टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम सीखने के लिए स्किल इंडिया डिजिटल कार्यक्रमों में एडमिशन ले रहे हैं. बड़ी संख्या में छात्र खुद को बेहतर बनाने और नौकरी के अवसरों के लिए तैयार होने के लिए डिजिटल शिक्षा को अपना रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों ने स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नामांकन किया है.
सितंबर 2023 में लॉन्च होने के बाद से स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म विभिन्न क्षेत्रों में अपनी स्किल बढ़ाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बन गया है. केवल चार महीनों में 3,148 छात्रों ने एडमिशन लिया है. इसके अलावा, विशेष रूप से कठुआ और बारामूला जैसे ग्रामीण जिलों में महिला नामांकन में वृद्धि देखी गई है. कुल नामांकन में महिलाओं की हिस्सेदारी 15.4 प्रतिशत है, लेह जैसे क्षेत्रों में यह आंकड़ा और भी अधिक है, जहां महिला नामांकन 60 प्रतिशत है.
पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में 731 उम्मीदवारों ने स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश किए गए विविध पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया. ये जिले आतंक से प्रभावित हैं.
छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पायथन प्रोग्रामिंग, साइबर सुरक्षा, वेब डेवलपमेंट और डेटा साइंस जैसे विषयों से लेकर सीएनसी मशीनिंग, वेल्डिंग और इलेक्ट्रिकल्स जैसे क्षेत्रों की तरफ जा रहे हैं. वे नेटवर्किंग और क्लाउड कंप्यूटिंग में भी इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








