
सोसाइटी के बाहर पटाखे फोड़ रहे शख्स को तेज रफ्तार कार ने कुचला, Video देख दहल जाएगा दिल
AajTak
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में दिवाली के मौके पर सड़क पर पटाखे फोड़ रहे 35 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में दिवाली के मौके पर सड़क पर पटाखे फोड़ रहे 35 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दिवाली के मौके पर सोहम पटेल अपने परिवार के साथ रावेत में फेलिसिटी सोसाइटी के सामने पटाखे फोड़ रहे थे. तभी सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने सोहम पटेल को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: पुणे में हाइवे पर आपस में भिड़ी एसटी बसें, दो की मौत, 64 घायल
दिवाली की दिन घटना से पटेल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस चालक को नहीं पकड़ पाई है. हालांकि रावेत पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है.
वीडियो में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसाइटी के बाहर कई लोग पटाखा फोड़ रहे थे. इस दौरान सोहम पटेल भी अपने परिवार के साथ सोसाइटी के बाहर पटाखे फोड़ने पहुंच गए. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि सोहन लाल कुर्ते में नजर आ रहे हैं. पटाखे फोड़ने के दौरान वह सड़क किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान ब्लैक कलर की तेज रफ्तार कार आई गई और उन्हें कुचलते हुए चली गई.
यह भी पढ़ें: पुणे के पोर्श कार केस में ससून अस्पताल के 3 कर्मचारियों पर चलेगा मुकदमा, पुलिस को सरकार से मिली इजाजत

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










