
सोशल मीडिया से 8 महिलाओं समेत 9 को फंसाया, फिर मार डाला... जापान के 'ट्विटर किलर' को फांसी
AajTak
जापान में एक शख्स को नौ लोगों की हत्या के लिए फांसी पर लटका दिया गया. उसे 'ट्विटर किलर' के नाम से जाना जाता था. आखिर, उसे ट्विटर किलर नाम क्यों दिया गया और कैसे उसने 9 लोगों को मौत के घाट उतारा, जानते हैं पूरी कहानी.
जापान में शुक्रवार को एक शख्स को फांसी पर लटका दिया गया. उसने 2017 में नौ लोगों की हत्या कर दी थी. उसे 'ट्विटर किलर' के नाम से जाना जाता था. शख्स का असल नाम ताकाहिरो शिराइशी था.
ताकाहिरो सोशल ने मीडिया पर लोगों से संपर्क कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस तरह से उसने नौ लोगों की हत्या कर दी थी. यह देश में पिछले तीन वर्षों में पहला मामला है, जब किसी को मृत्युदंड दिया गया. इससे पहले 2022 में एक आरोपी को फांसी दी गई थी.
फ्लैट पर बुलाकर घोंट देता था गला ताकाहिरो शिराइशी ने 2017 में टोक्यो के पास कनागावा के जामा शहर में अपने अपार्टमेंट में बुलाकर आठ महिलाओं और एक पुरुष की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था. फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर मिलने बुलाता था और फिर उनकी गला घोंटकर हत्या कर देता था. इसके बाद शवों को टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगा देता था. सभी लोगों से उसने ट्विटर के जरिए संपर्क किया था. इस वजह से ताकाहिरो को ट्विटर किलर कहा जाता था.
तीन साल बाद पहली फंसी की सजा जापान के न्याय मंत्री केसुके सुजुकी होंने शिराइशी को फांसी देने की अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने सावधानीपूर्वक जांच के बाद यह निर्णय लिया, जिसमें अपराधी के 'अत्यंत स्वार्थी' उद्देश्य को ध्यान में रखा गया. उसने समाज को गहरा सदमा दिया था और इससे शांति फैल गई थी.सुजुकी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जबतक ये हिंसक अपराध हो रहे हैं, तब मृत्युदंड को खत्म करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि जापान में फिलहाल 105 कैदी मौत की सजा पाए हुए हैं.
इससे पहले 2022 में दी गई थी फांसी इससे पहले जुलाई 2022 में एक व्यक्ति को फांसी दी गई थी. उसने 2008 में टोक्यो के शॉपिंग जिले अकिहाबारा में चाकू से हमला किया था. पिछले अक्टूबर में प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार बनने के बाद यह पहली बार था जब मृत्युदंड दिया गया.
पिछले वर्ष सितम्बर में एक जापानी अदालत ने इवाओ हाकामाडा को बरी कर दिया था, जिसने लगभग 60 वर्ष पहले किए गए अपराधों के लिए गलत सजा के बाद मृत्युदंड की सजा पर दुनिया में सबसे लम्बा समय बिताया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










