
'सोशल मीडिया पर सर्कुलेट नहीं हुआ NEET पेपर', सुनवाई से पहले CBI ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट
AajTak
नीट पेपर लीक की सुनवाई शुरू होने से पहले CBI ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में सब्मिट कर दी है. CBI ने कहा है कि पेपर लीक की घटना स्थानीय तौर पर हुई है. परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट नहीं हुआ है. अब कोर्ट में सुनवाई शुरू होने पर बेंच इस मामले पर चर्चा करेगी.
सुप्रीम कोर्ट में आज नीट पेपर लीक को लेकर सुनवाई होनी है. सुनवाई से पहले सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पेपर लीक स्थानीय तौर पर हुई है, नीट का पेपर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट नहीं हुआ है. कोर्ट आज पेपर लीक मामले पर अहम फैसला सुना सकती है. नीट परीक्षा में तकरीबन 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. ऐसे में इस परीक्षा और रिजल्ट पर होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकीं हुई हैं.
आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
नीट परीक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है. सीबीआई की जांच रिपोर्ट सब्मिट होने के बाद इस सुनवाई में यह अहम फैसला लिया जा सकता है कि नीट का पेपर कैंसिल होगा या नहीं. 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच इस मामले में सुनवाई की है. आज दूसरी बार CJI की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने NTA, सरकार, CBI से इस मामले में कुछ सवालों के जवाब मांगे थे. सीजेआई ने सीबीआई से जांच की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था. इसके अलावा सभी वकीलों से कहा था कि वह अगली सुनवाई में यह बताए कि परीक्षा रद्द क्यों होनी चाहिए.
सीबीआई जांच कहां तक पहुंची
पेपर लीक मामले में सीबीआई नीट आरोपियों से पूछताछ कर रही है. हाल ही में सीबीआई को आरोपी अमन सिंह की रिमांड मिली है. इसके अलावा सीबीआई ने पटना ने एक नीट कैंडिडेट और एक अन्य नीट कैंडिडेट के पिता को गिरफ्तार किया है.अमन सिंह के साथ-साथ हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से भी सवाल जवाब किए जा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ पटना के संजीव मुखिया को पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. सीबीआई संजीव मुखिया ढूढ़ने में लगी हुई है.
NTA ने हलफमाने में क्या कहा-

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








