
सोशल मीडिया पर सख्त हुई सरकार, तुरंत हटाने होंगे ऐसे ऐप्स और Ads
AajTak
सोशल मीडिया को सख्त निर्देश दिया गया है. DoT ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ऐसे कंटेंट या ऐप्लिकेशन्स को रिमूव करने के लिए कहा है, जो कॉलर आईडी टैम्परिंग की जानकारी या सुविधा देते हैं. DoT ने ये कदम कुछ इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो वायरल होने के बाद उठाया है, जिसमें यूजर्स को कॉलर आईडी स्पूफिंग की जानकारी दी जा रही थी.
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के तहत Google, Meta, Instagram और X समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऐसे कंटेंट या ऐप्लिकेशन को रिमूव करना होगा, जो कॉलर आईडी टैम्परिंग की सुविधा प्रदान करते हैं.
आसान शब्दों में कहें तो ऐसे कंटेंट या ऐप्लिकेशन्स को हटाना होगा, जिसकी मदद से टेलीकॉम यूजर्स अपनी पहचान को बदल सकते हैं. इसे Telecommunications Act 2023 में अपराध माना गया है. DoT का ये कदम कॉलर लाइन आईडेंटिफिकेशन फ्रॉड या CLI स्पूफिंग को रोकने के लिए उठाया गया है.
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ये एडवायजरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एक वीडियो वायरल होने के बाद जारी की है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि टेलीकॉम यूजर्स किस तरह से अपनी कॉलर लाइन आइडेंटिफिकेशन को बदल सकते हैं. इसकी वजह से जब वो दूसरे यूजर्स को कॉल करेगा, तो उन्हें अलग नंबर नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: TRAI का बड़ा फैसला, स्पैम कॉल्स आईं तो कंपनियों को देना होगा इतने लाख का जुर्माना
यानी इस तरीके का इस्तेमाल करके आप अपने असली नंबर को छिपा सकते हैं. जब यूजर इसका इस्तेमाल करके किसी को कॉल करता है, तो दूसरे यूजर को ओरिजनल नंबर नजर नहीं आएगा, बल्कि कोई दूसरा नंबर दिखेगा. कॉलर आइडेंटिटी से इस तरह की छेड़छाड़ को CLI स्पूफिंग कहते हैं.
सामान्यतः सोशल मीडिया को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT की ओर से नियम जारी किए जाते हैं. मगर इस मामले में DoT ने संज्ञान लिया है. इसकी वजह ऐसी छेड़छाड़ का टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत आना है. एडवाइजरी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 28 फरवरी तक इन नियमों के हिसाब से बदलाव करना होगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










