
सोशल मीडिया पर विज्ञापन, सस्ता माल देने का भरोसा और... ऐसे ठगी करते थे शातिर
AajTak
दिल्ली में 29 सितंबर को एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी. कहा था कि उसकी अपनी दुकान है, जहां वो लोहे की रॉड और सरिया बेचने का काम करता है. 12 सितंबर को वो किसी बड़े लोगे कारोबारी के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहा था. तभी सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन नजर आया जो अच्छा सरिया सस्ते दाम पर दे रहा था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली की साइबर थाने ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को शिकार बनाते थे. विज्ञापन में वो खुद को सरिया का बड़ा कारोबारी बताते थे. विज्ञापन के जरिए वो लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनके पास सबसे अच्छा सरिया है और जो बाजार से काफी सस्ते दाम पर है.
विज्ञापन देखकर लोग फोन करते और ये लोग बड़ी-बड़ी बातें करके झांसे में लेते थे. इसके बाद ऑर्डर मिलने पर 50 फीसदी एडवांस पैसा लेते और कुछ देर बाद नंबर हमेशा के लिए बंद कर देते थे. पुलिस ने इस गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम दीपक कुमार और जितेंद्र कुमार हैं. दोनों बिहार के किसी शहर में बैठकर देश के अलग-अलग हिस्सों में सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन देते थे.
29 सितंबर को प्रद्युम्न तिवारी नाम के शख्स ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी. कहा था कि उसकी अपनी दुकान है. जहां वो लोहे की रॉड और सरिया बेचने का काम करते हैं. 12 सितंबर को वो किसी बड़े लोगे कारोबारी के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे थे. तभी सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन नजर आया जो अच्छा सरिया सस्ते दाम पर दे रहा था.
इसके बाद विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल की और 13 लाख 33 हजार रुपये का सौदा तय हुआ. इसके बाद उसने पचास प्रतिशत रकम यानी कि 6 लाख सत्तर हजार रुपये दो अकाउंट में जमा करा दिए. फिर आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए.
एडवांस रुपये लेकर फोन बंद कर देते थे आरोपी
ठगी का शिकार होने के अहसास पर उसने थाने में एफआईआर दर्ज कराई और एक अकाउंट में जमा तीन लाख की रकम फ्रिज करा दी. इसके बाद टेक्निकल जांच और मनी ट्रेल के जरिए पुलिस ने बिहार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









