
सोशल मीडिया पर मजेदार मुहिम, कोरोना वैक्सीन डांस कर दे रहे टीका लेने का संदेश
AajTak
केरल सरकार भी इस डांस चुनौती से प्रेरित होकर टीकाकरण अभियान के लिए वीडियो जारी किया है जिसमें कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन और कोविशिल्ड के दो शीशियों को उसी मुद्र में डांस करते हुए दिखाया गया है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता है. ऐसे में इन दिनों रासपुतिन डांस चैलेंज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अब इस चैलेंज में केरल सरकार भी कूद गई है लेकिन राज्य सरकार इस ट्रेंड का इस्तेमाल लोगों को वैक्सीन लेने की प्रेरणा देने के लिए कर रही है. दरअसल हाल ही में, त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों के एक डांस वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया था. अब, केरल सरकार भी इस डांस चैलेंज से प्रेरित होकर टीकाकरण अभियान के लिए वीडियो जारी किया जिसमें कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड की दो शीशियों को उसी मुद्रा में डांस करते हुए दिखाया गया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रासपुतिन डांस चुनौती ने सोशल मीडिया पर इन दिनों कब्जा कर लिया है. प्रसिद्ध बोनी एम के गाने की धुन पर लोग रासपुतिन डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










