
सोशल मीडिया पर बनी गर्लफ्रेंड, पहली डेट पर इंप्रेस करने पहुंच गया… लेडी कॉप ने फरार क्रिमिनल को ने GF बनकर पकड़ा
AajTak
ये कहानी अहमदाबाद की है. यहे एक व्यक्ति के पास किसी लड़की के प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट आई. उसे एक्सेप्ट कर लिया. दोस्ती हो गई, फिर खूब बातें... इसके बाद लड़की ने मिलने यानी पहली डेट की बात की. इस बात पर ये शख्स गदगद हो गय और नई गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने पहुंचा तो अरेस्ट कर लिया गया. दरअसल, ये व्यक्ति 14 अपराधों का आरोपी था और फरार चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए महिला पुलिस ने उसे पकड़ने का ये तरीका अपनाया था.
कभी-कभी हकीकत में भी फिल्मों जैसी कहानियां सामने आ जाती हैं. ये दिलचस्प घटना अहमदाबाद के दाणिलिमडा थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस ने 14 गंभीर अपराधों के आरोपी तौफीक को पकड़ने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो एकदम फिल्मी लगता है. डकैती, मारपीट, जबरन वसूली और जेल से फरार होने जैसे गंभीर मामलों में आरोपी तौफीक के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी, लेकिन उसे पकड़ने की पुलिस की कई कोशिशें अब तक असफल रहीं.
इसके बाद दाणिलिमडा पुलिस इंस्पेक्टर ने एक नया और अनोखा तरीका निकाला. इसके तहत सोशल मीडिया का सहारा लिया गया. पुलिस टीम ने आरोपी की ऑनलाइन एक्टिविटीज चेक कीं. पता चला कि तौफीक की सोशल मीडिया आईडी एक्टिव है. इसी आईडी के जरिए आरोपी से संपर्क करने का फैसला किया गया.
इंस्पेक्टर ने अपनी महिला पुलिस अधिकारी को इस मिशन पर लगाया. उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर तौफीक को आकर्षित किया. महिला पुलिस अधिकारी ने आरोपी से दोस्ती करके उसका भरोसा जीत लिया. धीरे-धीरे तौफीक को लगने लगा कि सोशल मीडिया पर उसकी गर्लफ्रेंड बन गई है.
इसी बीच तौफीक को पहली मुलाकात के लिए साबरमती नदी किनारे बुलाया गया. तौफीक अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए उत्साहित था. पुलिस ने प्लानिंग के तहत महिला अधिकारी को बुर्का पहनाया, जबकि अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आसपास गश्त कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: अलगाववादी आसिया अंद्राबी NIA की गिरफ्त में, टॉप लेडी कॉप कर रही हैं पूछताछ

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










