
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा है 'E and Y' मीम, लाखों लोग कर रहे हैं चर्चा
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ वक्त से Look between E and Y on your keyboard ट्रेंड कर रहा है. बहुत से लोग इस तरह के मीम शेयर कर रहे हैं, लेकिन इन मीम का मतलब क्या है और ये इतने वायरल क्यों हो रहे हैं. दरअसल, आप अपने कीबोर्ड पर देखेंगे, तो पाएंगे कि इनके बीच एक खास मतलब छिपा हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. ट्रेंड है की-बोर्ड पर दो Keys के बीच के अक्षर. हम बात कर रहे हैं 'look between E and Y on your keyboard' ट्रेंड की. हर तरफ आपको ये Meme देखने को मिलेगा, लेकिन सवाल ये है कि ये मीम है क्या और ट्रेंड क्यों कर रहा है.
23 अप्रैल को ये मीम टॉप ट्रेंड बना हुआ था. इस मीम में सोशल मीडिया यूजर्स को कीबोर्ड पर मौजूद दो अक्षरों के बीच देखने के लिए कहा जा रहा है. इन दो अक्षरों के बीच एक लेटर दिखेगा, जिसका कोई खास मतलब होता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये ट्रेंड पुराना है.
इसकी शुरुआत 4Chan पर हुई थी. ये एक ईमेज बेस्ड वेबसाइट है, जिस पर आप तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और कमेंट पोस्ट कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर ये मीम मई 2021 में शेयर किया गया था, जो K-On एनिमेटेड सीरीज से जुड़ा हुआ था. इस मीम में कहा गया था कि अपने कीबोर्ड पर T और O के बीच में देखो. ये ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हुआ था.
यह भी पढ़ें: क्या X पर आएगा एडल्ट कंटेंट, क्या है Elon Musk की तैयारी?
कीबोर्ड पर T और O के बीच में Y,U,I के आते हैं. यानी Yui, जो एनिमेटेड सीरीज में एक कैरेक्टर का नाम होता है. इस तरह से H और L के बीच में देखने के लिए कहा जा रहा है, जिनके बीच JK आता है. इसका मतलब जस्ट किडिंग होता है.
X पर इस मीम की शुरुआत अप्रैल में हुई है. इस मीम की शुरुआत होते ही, तमाम कंपनियों ने इससे जुड़े पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं. इसी वजह है कि ये मीम तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










