
'सोशल मीडिया ट्रोल की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग', AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप
AajTak
AAP नेता ने कहा कि अब चुनाव आयोग कह रहा है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन तो डाली जा सकती है मगर डिलीशन ऑनलाइन संभव नहीं है क्योंकि डिलीशन तो अफसर करेगा. तो फिर ऑनलाइन पासपोर्ट भी पॉसिबल नहीं, ऑनलाइन लाइसेंस भी पॉसिबल नहीं, ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट भी पॉसिबल नहीं. क्योंकि ऑनलाइन तो सिर्फ एप्लीकेशन होती है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग बीजेपी की ट्रोल आर्मी की तरह काम कर रहा है और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए जानबूझकर भ्रम फैला रहा है.
उन्होंने कहा कि कल बड़ी हास्यास्पद बात हुई. राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि ऑनलाइन डिलीशन की एप्लिकेशन डाली गई. चुनाव आयोग ने आधे घंटे में लिख दिया कि ऑनलाइन डिलीशन संभव नहीं है. कमाल है क्यों नहीं संभव? ऑनलाइन फॉर्म-7 उपलब्ध है, आप फॉर्म डालिए और वो एप्लीकेशन जाएगी.
AAP नेता ने कहा कि अब चुनाव आयोग कह रहा है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन तो डाली जा सकती है मगर डिलीशन ऑनलाइन संभव नहीं है क्योंकि डिलीशन तो अफसर करेगा. तो फिर ऑनलाइन पासपोर्ट भी पॉसिबल नहीं, ऑनलाइन लाइसेंस भी पॉसिबल नहीं, ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट भी पॉसिबल नहीं. क्योंकि ऑनलाइन तो सिर्फ एप्लीकेशन होती है.
भारद्वाज ने कहा कि जब आप लाइसेंस बनवाने के लिए जो ऑनलाइन एप्लीकेशन डालते हैं, उसके संबंधित अफसर बुलाएगा, आपसे गाड़ी चलवायेगा, फिर आपको लाइसेंस मिलेगा. आप अपने कंप्यूटर पर बैठकर तो गाड़ी नहीं चला दोगे. तो ये समझने की जरूरत है कि चुनाव आयोग ट्रोल्स की तरह क्या खेल रहा है.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह बयान सिर्फ विपक्षी नेता को डिस्क्रेडिट करने के लिए दिया ताकि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा सके और मुद्दा पानी-पानी हो जाए. भारद्वाज ने कहा,
“चुनाव आयोग इस समय ट्रोल की तरह बर्ताव कर रहा है. बीजेपी की ट्रोल आर्मी को असला-बारूद दे रहा है. एक संवैधानिक संस्था का यह काम नहीं हो सकता. भारत का चुनाव आयोग सोशल मीडिया ट्रोल की तरह एक्ट कर रहा है, जो बेहद शर्मनाक है.”

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








