
सोनू सूद ने सोनू कुमार के लिए किया ट्वीट, पप्पू यादव बोले- नेता जैसा फरेब न करें
AajTak
बिहार के नालंदा जिले में रहने वाले सोनू कुमार उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने पढ़ने के लिए सीएम नीतीश कुमार से सबके सामने मदद मांगी. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उनके पिता शराब पीते हैं.
Sonu Sood Tweet on Nalanda Viral Boy, Pappu Yadav: अभिनेता सोनू सूद ट्विटर पर लगातार लोगों की मदद करते रहते हैं, अब उन्होंने बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 'वायरल बॉय' सोनू कुमार की मदद की बात कही है. हालांकि, इस पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सोनू सूद को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि नेताओं की तरह फरेब न करें.
सोनू कुमार उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने नालंदा के बिगहा गांव में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार से बिना हिचके कह दिया था 'सर, सुनिए न..प्रणाम, हमको पढ़ने के लिए हिम्मत दीजिए...गार्जियन नहीं पढ़ाते हैं...'.
उनका यह वीडियो इसके बाद वायरल हो गया था. इस दौरान सोनू कुमार ने सीएम नीतीश से ये भी कहा था कि उनके पिता जो भी कमाते हैं, उसे वह शराब में उड़ा देते हैं. इस वीडियो के बाद बिहार में शराबबंदी के नीतीश के दावे की भी पोल खुल गई थी.
पप्पू यादव आखिर सोनू सूद पर क्यों तिलमिलाए? दरअसल, सोनू सूद ने एक ट्वीट किया और अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू ने सोनू की सुन ली भाई, स्कूल का बस्ता बांधिए, आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है'. इस ट्वीट में सोनू सूद ने पटना में मौजूद स्कूल का भी जिक्र किया, स्कूल का नाम है आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिहटा .
सोनू के इसी ट्वीट पर जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पप्पू यादव ने अभिनेता सोनू सूद को खरी-खरी सुना दी. पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू सूद कम-से-कम इस बच्चे के साथ फरेब न करें! सोनू सूद ने ऐसे स्कूल में सोनू का एडमिशन की घोषणा कर लहर लूट रहे थे, जो न CBSE अफलिअटेड है,न कोई वेबसाइट है. मात्र आठवीं तक वहां पढ़ाई होती है.
कौन हैं सोनू कुमार? छठी क्लास में पढ़ने वाले सोनू कुमार हरनौत प्रखण्ड के नीमा कौल गांव में रहते हैं. उनके पिता रणविजय यादव दही की दुकान चलाकर घर चलाते हैं. सोनू का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह तेजप्रताप यादव से बात करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में सोनू कुमार ने तेजप्रताप यादव से कहा था कि वो IAS बनना चाहते हैं, फिर तेजप्रताप यादव ने उनसे कहा था जब हमारी सरकार आएगी तो तुम हमारे अंडर में काम करना, लेकिन सोनू कुमार ने कह दिया था कि वह किसी के अंडर में काम नहीं कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










