
सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी पर थी सुधीर की नजर? महज 5 हजार महीने देकर लीज पर लेना चाहता था फार्महाउस
AajTak
सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने बड़ा दावा कर दिया है. कहा गया है कि आरोपी सुधीर सांगवान सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर देना चाहता था. वो उस प्रॉपर्टी को हर कीमत पर अपने कब्जे में चाहता था. महीने के सिर्फ 5000 रुपये देकर वो ये डील फाइनल करने की प्लानिंग कर रहा था.
सोनाली फोगाट मामले में आरोपी सुधीर सांगवान को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी. वो हर कीमत पर सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था. मात्रा 60 हजार रुपये हर साल देकर वो ये डील पक्की करना चाहता था.
सुधीर का प्लान क्या था?
पुलिस जांच के मुताबिक सोनाली फोगाट का ये फार्महाउस 6.5 एकड़ में फैला हुआ है जिसकी मॉर्केट वैल्यू 6 से 7 करोड़ के बीच है. अब इस मामले में ये एक बड़ी डेवलमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. असल में सोनाली फोगाट के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, ऐसे में इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि क्या पैसों के लिए या फिर सोनाली की प्रॉपर्टी पर कब्जे के लिए कही उनकी हत्या तो नहीं करवा दी गई?
अब सुधीर सांगवान वही शख्स है जिस पर सोनाली को ड्रग्स देने का आरोप है. गोवा पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि सोनाली को कोई नशीला पदार्थ दिया जा रहा है. एक और फुटेज सामने आया है जिसमें सोनाली को कही पर लेकर जाया जा रहा है, उस वडियो में टिक टॉक स्टार की हालत काफी खराब दिख रही है. वे खुद से चल भी नहीं पा रही हैं. दावा है कि ये मौत से ठीक पहले का उनका वीडियो है. जांच में सुधीर ने ये बात कबूल कर ली है कि सोनाली को ड्रग्स दिए गए थे. अब उसी वजह से मौत हुई है या नहीं, अभी तक स्पष्ट नहीं. लेकिन पुलिस ने इस ड्रग्स थ्योरी पर आगे बढ़ते हुए सुधीर, उसके साथी सुखविंदर और ड्रग डीलर रामा को गिरफ्तार किया है. कर्ली का मालिक भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
परिवार को क्यों लगता राजनीति षड्यंत्र?
अभी के लिए इस मामले में सोनाली फोगाट का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. हिसार में उनके परिवार से सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है. अपील की गई है कि इस मामले में सीबीआई जांच हो. परिवार ने अंदेशा जताया है कि सोनाली फोगाट की मौत के पीछे कोई राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है. ऐसे में हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को सीबीआई जांच के लिए अनुरोध कर दिया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









