
सोनागाछी में बैठी लड़की कैसे पता करे 2002 की फैमिली हिस्ट्री? एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में SIR
AajTak
वर्षों से माता-पिता से संपर्क नहीं, समाज की बंदिशें और सरकारी सिस्टम की चुनौतियां. सोनागाछी की सेक्स वर्करों के लिए 23 साल पुराना फैमिली हिस्ट्री पता करना काफी कठिन काम हो गया है. पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया ने सोनागाछी जैसे रेड लाइट एरिया में जिंदगी बसर कर रहीं हजारों सेक्स वर्करों के लिए पहचान बचाने की चुनौती पेश कर दी है.
एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में सेक्स वर्करों में बैचेनी है. पुराने बक्शे खोले जा रहे हैं. खोलियों में सहेजकर रखे गए तुड़े-मुड़े पुराने कागजों से गर्द-धूल की परतें हटाई जा रही हैं. हर सेक्स वर्कर एक ही कागज की तलाश कर रहा है और वो है अपना पहचान पत्र, पहचान को साबित करने वाले दूसरे दस्तावेज. चुनाव आयोग द्वारा बंगाल चुनाव से पहले शुरू की गई SIR (special intensive revision- विशेष गहन पुनरीक्षण) से सेक्स वर्कर हलकान हुए जा रहे हैं.
10 हजार सेक्स वर्करों के रिहायश सोनागाछी में सेक्स वर्करों के सामने कई मोर्चे पर चुनौतियां और समस्या है.
यहां कई लड़कियां, कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके न पिता का पता है और न ही घर द्वार का ठिकाना. कई सेक्स वर्कर ऐसी हैं जो कहती हैं कि उनसे जो डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए कहा जा रहा है, खासकर 2002 के इलेक्टोरल रोल से फैमिली डिटेल्स का प्रूफ वे उनके लिए मौजूद ही नहीं हैं. ऐसे में उनके लिए सारे रास्ते बंद हो जाते हैं.
सोनागाछी में SIR, सहम गई हैं सेक्स वर्कर सोनागाछी में लड़कियां/महिलाएं अलग-अलग परिस्थितियों और रास्तों से पहुंचती हैं. इनमें से ज्यादातर की कहानी दुखभरी हैं. यहां पहुंचने वाली ज्यादातर महिलाएं ट्रैफिकिंग के जरिए पहुंचती हैं, ऐसी स्थिति में उनके पास खुद का या उनके परिवार का कोई दस्तावेज नहीं होता है. SIR के कागज दिखाना इन महिलाओं के लिए असंभव सा हो गया है.
कई महिलाएं या लड़कियां घर से भागकर देह व्यापार के इस दलदल में पहुंचती हैं. ऐसे में उनके पास अपनी जानकारी तो होती है लेकिन चुनाव आयोग द्वारा 2002 के वोटर लिस्ट से अपने माता-पिता का डिटेल निकालना इनके लिए नामुमकिन सा है.
यह भी पढ़ें: सोनागाछी की कहानी, कोलकाता की इस 'बदनाम' गली को कैसे मिला ये नाम?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







