
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पत्नी की याचिका पर कल होगी सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सोनम वांगचुक की गिरफ्तार को चुनौती देने वाली उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में कहा गया है कि जयवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी बिना किसी वैध आधार के की गई है और जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोनम को गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखा गया है.
गीतांजलि ने याचिका में दावा किया है कि सोनम की गिरफ्तारी बिना किसी वैध आधार के की गई है और जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया है.
'सोनम को कोर्ट में किया जाए पेश'
उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से उन्हें अपने पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है, न ही वे उनसे किसी भी तरह का संपर्क कर पा रही हैं. याचिका में मांग की गई है कि सोनम को अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया जाए, ताकि उनकी स्थिति और स्थान का पता चल सके.
दरअसल, लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों के बाद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर राजस्थान की जोधपुर जेल भेज दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सोनम की रिहाई की गुहार लगाई थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनम की हिरासत गैरकानूनी है और उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है.
'पता नहीं किसी हाल में हैं सोनम'

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









