
'सॉरी मम्मी-पापा, मैं आपकी इच्छा के...', सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रिंसी कुमारी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की इस घटना से हॉस्टल में सनसनी फैल गई. कमरे से 'सॉरी मम्मी-पापा' लिखा सुसाइड नोट मिला है. पढ़ाई के तनाव और बैक पेपर को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक यूनिवर्सिटी की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका प्रिंसी कुमारी (20) पिता राजीव सिंह मूलतः जमशेदपुर, झारखंड की रहने वाली थी और वह बी. टेक सीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छात्रा के साथियों से पूछताछ कर रही है.
छात्रा की आत्महत्या से हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई. रायगढ़ मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित यूनिवर्सिटी में प्रिंसी ने अपने ही कमरे में रात 9 बजे फांसी लगाई. पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: रायगढ़ में RPF जवान की हत्या, बहस के बाद साथी ने सर्विस रिवॉल्वर से एक के बाद एक मारी 4 गोलियां
फोन न उठने पर परिजनों को हुई आशंका
बीती रात 8:30 बजे जब प्रिंसी के परिजनों ने कई बार फोन किया और रिसीव नहीं होने पर उन्होंने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी. वार्डन जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से अंदर झांकने पर फंदे पर प्रिंसी का शव लटकता हुआ पाया गया.
सुसाइड नोट में लिखा ‘सॉरी मम्मी-पापा’

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









