
'सॉरी पापा, मैं JEE नहीं कर सकता...', लिखकर कोटा के छात्र ने कर लिया सुसाइड, खाई सल्फास की गोलियां
AajTak
Kota Student Suicide: पुलिस-प्रशासन के लाख जतन के बावजूद कोटा से बुरी खबरों का सिलसिला नहीं थम रहा है. एग्जाम और परफॉर्मेंस प्रेशर के चलते कोटा में गुरुवार को एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली है.
शिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह कोटा से एक और बुरी खबर मिली है. यहां रहकर JEE कर रहे एक कोचिंग छात्र ने सुसाइड कर लिया है. छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. कोटा में स्टूडेंट सुसाइड का यह छठा मामला है. पिछले साल ही 29 बच्चों ने आत्महत्या की थी.
पुलिस-प्रशासन के लाख जतन के बावजूद कोटा से बुरी खबरों का सिलसिला नहीं थम रहा है. एग्जाम और परफॉर्मेंस प्रेशर के चलते कोटा में गुरुवार को एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली है.
बिहार के भागलपुर का रहने वाला था छात्र
कोचिंग छात्र अभिषेक कुमार भागलपुर बिहार का रहने वाला था और निजी कोचिंग संस्थान से JEE Mains की तैयारी कर रहा था. छात्र पिछले 1 साल से कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में पीजी में रह रहा था. मृतक छात्र अभिषेक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या कर ली. पुलिस को छात्र के रूम से सल्फास की बोतल मिली है.
सुसाइड नोट में लिखा, 'सॉरी पापा, मैं JEE नहीं कर सकता.'
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोचिंग संस्थान से जब पता किया तो अभिषेक 29 जनवरी को पेपर देने भी नहीं गया था. इसके बाद 19 फरवरी को भी उसका पेपर था छात्र ने वो पेपर भी देने नहीं गया. पुलिस ने अभिषेक के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी पापा मैं JEE नहीं कर सकता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










