
सैलरी बढ़ाने का लालच देकर महिला कर्मचारी का करता था रेप, स्पा मालिक ने 9 महीने तक की दरिंदगी
AajTak
स्पा संचालक ने अपने यहां काम करने वाली युवती से शादी करने और सैलरी बढ़ाने का वादा करके ठाणे शहर में उसके घर पर बलात्कार किया. जब महिला ने उसकी इच्छा के आगे झुकने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्पा मालिक के खिलाफ रेप केस दर्ज हुआ है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर 25 साल की युवती से संबंध बनाए थे. आरोपी ने पिछले नौ महीनों में कई मौकों पर यह अपराध किया.
नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ऐरोली इलाके के स्पा संचालक ने अपने यहां काम करने वाली युवती से शादी करने और सैलरी बढ़ाने का वादा करके ठाणे शहर में उसके घर पर बलात्कार किया. जब महिला ने उसकी इच्छा के आगे झुकने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्पा मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









