
'सैलरी कम है..' बोलकर घर से बोरिया-बिस्तर लेकर ऑफिस में शिफ्ट हो गया कर्मचारी
AajTak
शख्स का दावा है कि उसे ऑफिस काम के लिए इतनी भी सैलरी नहीं मिलती वो अपने लिए घर का किराया दे सके, इसलिए उसने ये कदम उठाया.
कम सैलरी का विरोध दर्ज कराने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया. वो अपना बोरिया-बिस्तर लेकर ऑफिस में ही शिफ्ट हो गया. शख्स का कहना था कि उसकी सैलरी इतनी कम है कि वो किराये के घर में नहीं रह सकता, इसलिए उसने ऑफिस में ही बिस्तर लगा लिया. वो अपनी डेस्क के नीचे स्लीपिंग बैग में सोने लगा.
यह मामला अमेरिका का है. जहां TikTok पर सिमोन (Simon) नाम के शख्स ने एक वीडियो अपलोड करते हुए इस घटना के बारे में बताया है. वीडियो में सिमोन अपनी जरूरी चीजें और बिस्तर आदि लेकर ऑफिस क्यूबिकल में शिफ्ट होते हुए दिख रहे हैं.
'ऑफिस से इतनी सैलरी नहीं मिलती कि..'
उनका कहना है कि वो घर से अपने सारे सामान के साथ यहां रहने आए हैं क्योंकि ऑफिस से उन्हें इतनी सैलरी नहीं मिलती कि वो घर का किराया दे सके. सिमोन के मुताबिक, उनके ज्यादातर साथी घर से ही काम कर रहे हैं. ऑफिस खाली रहता है ऐसे में उन्हें यहां रहने की पर्याप्त जगह मिली हुई है.
सिमोन ने ऑफिस के अपने केबिन में कपड़े, बैग, स्लीपिंग बैग आदि लगाकर उसे पूरी तरह से घर में तब्दील कर दिया. वो नहाने-धोने के लिए ऑफिस के बाथरूम का इस्तेमाल करते और ऑफिस के ही फ्रिज में अपने खाने-पीने का सामान रखते. हालांकि, 3-4 दिन बाद ही ऑफिस की तरफ से सिमोन को ऐसा ना करने के निर्देश दिए गए. साथ ही HR ने उन्हें सोशल मीडिया से ऑफिस में रहने के वीडियो हटाने के लिए भी कह दिया. टिकटॉक पर सिमोन के इस वीडियो को करीब 12 मिलियन बार देखा गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










