
सैमसंग का ऐलान, मोबाइल और टैबलेट रिपयेर के लिए नहीं जाना होगा सर्विस सेंटर
AajTak
Samsung की पिक अप और ड्रॉप सर्विस से उन यूजर्स को फायदा होगा जिनके मोबाइल खराब हैं. क्योंकि उन्हें फोन बनवाने के लिए घर से बाहर नहीं जाना होगा.
सैमसंग ने कहा है कि स्मार्टफोन्स और टैबलेट रिपेयर करने के लिए लोगों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए पिक अप और ड्रॉप सर्विस की शुरुआत की है. कोरोना वायरस की वजह से देश भर में परेशानी का महौल है. कई शहरों में लॉकडाउन लग चुका है. ऐसे में सैमसंग ने पिक अप और ड्रॉप की सर्विस शुरू की है. इसके तहत कस्टमर्स को मोबाइल रिपेयर करके उनके घर पर भेज दिए जाएंगे. सैमसंग ने पिक अप ड्रॉप की सर्विस शुरू की है. इसके तहत अगर आपको फोन खराब हुआ तो ऐसी स्थिति में फोन को रिपेयर करके घर पर भेज दिया जाएगा. अगर आपका फोन खराब हो जाता है तो सैमसंग को कॉल करके आप रजिस्टर कर लें. इसके बाद आपके घर पर आ कर फोन पिक अप कर लिया जाएगा और रिपेयर करके कंपनी घर भेज देगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











