
'सैफ पर हमले का आरोपी बांग्लादेश से कोलकाता होते हुए मुंबई आया', विपक्ष के आरोपों पर बोले अजित पवार
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कानून व्यवस्था पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आरोपी बांग्लादेश से आया था और उसे नहीं पता था कि वह सैफ के घर में घुस रहा है. आरोपी का उद्देश्य केवल चोरी था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकूबाजी मामले के बाद मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल का उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि कुछ विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मुंबई में कानून व्यवस्था ढह गई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आरोपी बांग्लादेश से आया था. पहले वह कोलकाता आया और फिर मुंबई. उसे ये भी नहीं पता था कि वो किसी एक्टर का घर है और चोरी करने के इरादे से वहां घुस गया.
अजित पवार का बयान तब आया है जब गिरफ्तार किया गया एक आरोपी बांग्लादेशी बताया जा रहा है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो है सैफ का हमलावर है. उसी ने कथित रूप से चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसपैठ की और फिर उन्हें चाकू से घायल कर दिया. आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है, जिसे मुंबई में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के पास लेबर कैंप से अरेस्ट किया गया.
यह भी पढ़ें: जल्दी घर लौटेंगे सैफ अली खान, बहन सोहा ने दिया अपडेट, बोलीं- खुशनसीब हैं कि...
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुआ था हमला
सैफ अली खान 16 जनवरी की रात अपने घर पर ही थी, जब देर रात 2.30 बजे के करीब आरोपी ने उनके घर में घुसा. अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेशे से एक चोर था और वह चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था. आरोपी के बारे में कहा जा रहा है कि वह पांच-छह महीने पहले मुंबई पहुंचा था. उसने एक्टर पर हमला क्यों किया, क्या इसके पीछे कोई साजिश थी या चोरी ही इरादा था? ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब मुंबई पुलिस ढूंढ रही है.
आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











