
सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने आरोपी को ठाणे से पकड़ा
AajTak
आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ BJ के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही सैफ और करीना के घर में घुसकर हमला किया था. मुंबई पुलिस की टीम ने उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी ठाणे में Ricky's बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ BJ को ठाणे से गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद आलियान ही वह शख्स है जिसने 16 जनवरी की रात घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था.
बार में करता था हाउसकीपिंग का काम
आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ BJ के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही सैफ और करीना के घर में घुसकर हमला किया था. मुंबई पुलिस की टीम ने उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी ठाणे के Ricky's बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था.
बचने के लिए बताया नकली नाम
विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ठाणे में पकड़ा गया आरोपी वही व्यक्ति है जो सैफ अली खान पर हुए हमले के लिए वॉन्टेड था. अब उसे बांद्रा लाकर पूछताछ की जाएगी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











