
सैफ अली खान के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानलेवा हमले के बाद सहमा हुआ है परिवार
AajTak
मुंबई पुलिस ने सैफ के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है. एक्टर पर हुए जानलेवा हमले के बाद परिवार को पुलिस का सुरक्षा कवर दिया गया है. जानकारी मिली है कि इतने बड़े हमले के बाद परिवार डरा हुआ था. इस वजह से मामले की पूरी जांच होने तक उनके परिवार को सुरक्षा कवर दिया गया.
16 जनवरी की देर रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक हुआ था. चोर ने घर में घुसकर एक्टर पर चाकू से 6 वार किए थे. आरोपी पुलिस कस्टडी में है. वहीं सैफ भी दो सर्जरी के बाद घर लौट चुके हैं. इस हमले ने सैफ और उनके परिवार को बड़ा झटका दिया है.
सैफ की फैमिली को मिली सुरक्षा
आरोपी जितनी आसानी से उनकी बिल्डिंग में आकर सीधा बेटे जेह के कमरे में घुसा, इसने सेफ्टी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. मुंबई पुलिस ने सैफ के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है. एक्टर हुए जानलेवा हमले के बाद परिवार को पुलिस का सुरक्षा कवर दिया गया है. जानकारी मिली है कि इतने बड़े हमले के बाद परिवार डरा हुआ था. इस वजह से मामले की पूरी जांच होने तक उनके परिवार को सुरक्षा कवर दिया गया.
हालांकि कपल के परिवार को कितने पुलिसकर्मी सुरक्षा में दिए गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है. सैफ-करीना को मिली सुरक्षा को किसी कैटेगरी में डिफाइन नहीं किया है जैसे कि (X, Y, Z कैटेगरी).
क्या है मामला?
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात बांग्लादेश के निवासी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने चाकू से हमला किया था. वो चोरी के मकसद से घर में घुसा था. जख्मी हालत में सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई. एक्टर की रीढ़ की हड्डी के पास से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया था. डॉक्टर्स ने बताया था कि एक्टर बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे. वो खून से लथपथ थे, लेकिन शेर की तरह खुद चलकर अस्पताल आए थे. सैफ तैमूर और एक अन्य सदस्य संग ऑटो में बैठकर लीलावती पहुंचे थे. एक्टर ने डिस्चार्ज होने से पहले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से मुलाकात की और आर्थिक मदद भी दी. ड्राइवर में इनाम में मिली राशि का खुलासा करने से मना किया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












