
सैफ अली खान का हमलावर बांग्लादेशी! BJP नेताओं ने जताई हैरानी, बोले- हिंदू नामों पर बन रहे आधार कार्ड
AajTak
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये चिंता का विषय है. बंगाल सरकार द्वारा कई बांग्लादेशियों को भारत में तस्करी कर लाया जा रहा है, उनके आधार कार्ड हिंदू नामों से बनाए जा रहे हैं. यहां आने के बाद वे अपराध कर रहे हैं. अभी साइबर अपराध बढ़ रहा है, जो बांग्लादेश के लोगों द्वारा किया जा रहा है.
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने कहा कि पुलिस की अंतरराष्ट्रीय साजिश की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हमलावर कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक है और उसके कृत्य के पीछे मकसद का पता लगाने की जरूरत है. आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है.
सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी कथित तौर पर बांग्लादेशी है, इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने हैरानी जताई है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है. मैं वर्षों से कह रहा हूं कि ये धर्म की नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई है. भारत का मुसलमान भी बांग्लादेशी मुसलमान से सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी मुसलमान-घुसपैठियों को भगाओ, भारत के आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिलाओं, बेटियों और नागरिकों को बचाओ.
विजयवर्गीय बोले- हिंदू नामों से बनाए जा रहे आधार कार्ड
वहीं, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये चिंता का विषय है. बंगाल सरकार द्वारा कई बांग्लादेशियों को भारत में तस्करी कर लाया जा रहा है, उनके आधार कार्ड हिंदू नामों से बनाए जा रहे हैं. यहां आने के बाद वे अपराध कर रहे हैं. अभी साइबर अपराध बढ़ रहा है, जो बांग्लादेश के लोगों द्वारा किया जा रहा है. बांग्लादेशी लोगों द्वारा आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय हैं. सरकार ने इस पर सख्त निर्णय लिया है. इस पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए.
वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











